/newsnation/media/media_files/2026/02/18/mayawati-press-confrence-2026-02-18-10-44-48.jpg)
बसपा सुप्रीमो मायावती Photograph: (ANI)
Mayawati Press Conference: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अकेले दम पर ही चुनावी मैदान में उतरेगी. मायावती ने कहा कि सपा या कांग्रेस के साथ गठबंधन कर उनकी पार्टी को कोई फायदा नहीं हुआ बल्कि नुकसान ही हुआ है.
बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया गठबंधन की खबरों का खंडन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उन खबरों का खंडन किया जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा के गठबंधन की बात कही गई थी. बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि, 9 अक्टूबर 2025 को बीएसपी के जन्मदाता और संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ में आयोजित विशाल महारैली में भी इसकी खुली घोषणा हुई. उन्होंने कहा कि जिसकी देशभर में चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि ऐसे में गठबंधन को लेकर अब किसी भी तरह की चर्चा या बहस की संभावना नहीं बची है.
मायावती ने बीएसपी समर्थकों से की ये अपील
बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि, इन सबके बावजूद इसके कुछ लोग और मीडिया इनती घिनौनी साजिश में पड़कर अपना समय और इमेज दोनों खराब कर रहे हैं. मायावती ने कहा कि, इसे बीएसपी विरोधी हथकंडा ही माना जाएगा, जिसपर लोगों का ध्यान देने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. बसपा प्रमुख ने कहा कि, बीएसपी समर्थकों को ये अच्छी तरह से पता है कि कांग्रेस-सपा या बीजेपी जैसी पार्टियों की सोच संकीर्ण और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विरोधी होने के कारण इनका अंबेडकरवादी बीएसपी से गणबंधन करने की नीति केवल इनका राजनैतिक चुनावी स्वार्थ है.
'2007 की तरह ही अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी बसपा'
बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि इसलिए बीएसपी के लोग अपने 2027 के मिशन में अकेले ही पूरे जी जान से लगे हुए हैं. जिसपर से उनका ध्यान भटकाने के लिए ही इस तरह की साजिशें की जाती रहती हैं. मायावती ने पार्टी समर्थकों से कहा कि वे इस तरह की बेबुनियादी और मनगढंत बातों पर बिल्कुल ध्यान ना दें और हाथी की मस्त चाल चलते रहे और अगले साल होने वाले चुनाव के लिए 2007 के चुनाव की तरह ही इस बार भी अकेले चुनाव लड़कर बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं.
दिल्ली में अलॉट किए गए बंगले को लेकर क्या बोली बसपा सुप्रीमो
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इसी तरह से बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ विशेषकर सुरक्षा खतरों को देखते हुए दिल्ली में टाइप ए का बंगला काफी लंबे समय के बाद हाल ही में अलॉट होने को लेकर गुमहार करने वाली और बीएसपी को नुकसान पहुंचाने की बातें षणयंत्र के तहत फैलाई गईं. सही बंगला अलॉट करने से पहले भी कई बंगले अलॉट किए गए जो सुरक्षा कारणों से नहीं लिए. अगर लिया तो उन्हें कुछ ही समय बाद छोड़ भी दिया गया. बसपा सुप्रीमो ने कहा कि अब मुझे टाइप 8 का सही बंगला अलॉट किया गया है जिसे मैंने स्वीकार भी कर लिया है. जिसको लेकर भी अब अलग-अलग तरह की गलत बातें की जा रही है.
लखनऊ गेस्ट कांड का भी किया जिक्र
मायावती ने कहा कि ये सभी जानते हैं कि सपा सरकार के दौरान इनके मुखिया के इशारे पर ही 2 जून 1995 को लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड में मुझपर जनलेवा हमला होने के साथ ही अगले दिन 3 जून 1995 को बीएसपी के नेतृत्व में यूपी में बनी पहली सरकार के समय से ही सुरक्षा कारणों से मुझे उच्च सुरक्षा तत्कालीन भारत सरकार द्वारा दी गई थी. तथा वह सुरक्षा खतरा कम होने की बजाय और बढ़ जाने और बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री होने की वजह से फिर दिल्ली में टाइप 8 का बंगला पहले दिए गए टाइप 8 के बंगले के बदले में मिला है.
जो तत्कालीन भारत सरकार द्वारा दिया था. बसपा सुप्रीमो ने साफ किया कि पहले की कांग्रेस की केंद्र सरकार में भी मुझे टाइप 8 का बंगला मिला था. इसीलिए अब भी मुझे टाइप 8 बंगला मिला है. इसलिए इसे लेकर किसी प्रकार की राजनीति करना उचित नहीं है. बसपा सुप्रीमो ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा विरोधी और भी हथकंडे अपनाएंगे. जो हमेशा से होता रहा है.
ये भी पढ़ें: 'बीएसपी की सरकार में ब्राह्मणों को मिला मान-सम्मान', अपने जन्मदिन पर बोलीं BSP सुप्रीमो मायावती
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us