आम आदमी पार्टी ने लगाई तिरंगा शाखा, सफाई अभियान चलाकर दिया संदेश

आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी ज़िलों पर तिरंगा शाखा लगाई. शाखा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए सुचिता की राजनीति करने का संकल्प लिया.

आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी ज़िलों पर तिरंगा शाखा लगाई. शाखा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए सुचिता की राजनीति करने का संकल्प लिया.

author-image
Sunder Singh
New Update
aap lk

file photo( Photo Credit : News Nation)

आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी ज़िलों पर तिरंगा शाखा लगाई. शाखा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए सुचिता की राजनीति करने का संकल्प लिया. लखनऊ में गोमती नदी के किनारे कुड़ियां घाट पर तिरंगा शाखा कोऑर्डिनेटर कायनात सिद्धकी के साथ आप के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने तिरंगा शाखा लगाई. कार्यकर्ताओं ने तिरंगा शाखा व सफाई अभियान चलाकर संदेश दिया. कार्यकर्ताओं ने जलकुंभी को साफ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गोमती में व्याप्त व्यापक गंदगी ने सरकार के स्वच्छ नदी अभियान की पोल खोलने का काम किया.

Advertisment

यह भी पढ़ें : DA बढ़ोतरी पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में क्रेडिट होंगे 7,020 रुपये

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत ने कहा कि तिरंगा शाखा के पदाधिकारी नदियों की सफाई के लिये श्रमदान तब तक करेंगें, जब तक गोमती कुम्भी मुक्त नहीं हो जाती.
इसके पूर्व कुड़ियां घाट पर ही महात्मा गांधी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए, तिरंगा शाखा में सम्मिलित लोगों को संबोधित करते हुए कायनात सिद्दीकी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चर्चा करते हुए कहा कि अंग्रेजों के दमनकारी शासन का अंत निहत्थे गाँधी के दृढ़संकल्प और कठोर अनुशासन का परिणाम रहा.

सत्ता का चरित्र संविधान के दुरुपयोग, सत्ता के हनक द्वारा आमजन और विरोधी दलों का दमन हैं. सफाई अभियान के दौरान दिनेश सिंह पटेल, शकील मलिक, नीलम यादव, बृज कुमारी, विनय पटेल, प्रितपाल सिंह सुलजा, ललित वाल्मीकि सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने आगामी निकाय चुनाव में अभी से जुट जाने का संकल्प भी लिया.

aam aadmi party joined the Aam Aadmi Party आप पार्टी put up tricolor branch gave a message running a cleanliness campaign
      
Advertisment