श्रीगंगानगर में नवविवाहित युवक की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, प्रेमी संग पत्नी ने ऐसे रची थी साजिश

Rajasthan Crime: राजस्थान के श्रीगंगानगर में पिछले शुक्रवार को हुई नवविवाहित युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस जांच में पता चला है कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी संग पति की हत्या की साजिश रची थी.

Rajasthan Crime: राजस्थान के श्रीगंगानगर में पिछले शुक्रवार को हुई नवविवाहित युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस जांच में पता चला है कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी संग पति की हत्या की साजिश रची थी.

author-image
Suhel Khan
New Update
Ganganagar Ashish Murder

पत्नी ने की प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या Photograph: (Social Media)

Rajasthan Crime: राजस्थान के श्री गंगानगर में शाम की सैर के दौरान हुए हादसे में नवविवाहित युवक की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है. पहले इस घटना को हिट-एंड-रन माना जा रहा था, लेकिन अब पुलिस ने खुलासा किया है कि ये घटना कोई हादसा नहीं बल्कि एक सुनियोजित साजिश थी. जिसे कथित तौर पर महिला ने ही अपने प्रेमी के साथ अंजाम दिया था.

Advertisment

प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश

पुलिस ने बताया कि अंजलि कुमार (23) ने अपने पति आशीष कुमार (27) की हत्या इसलिए करा दी क्योंकि उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ उसके परिवार ने तय की थी. इस शादी से वह खुश नहीं थी. उसका अफेयर पिछले सात साल से किसी दूसरे युवक से चल रहा था. इस मामले में पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि आशीष की मौत पिछले शुक्रवार शाम श्री गंगानगर जिले में एक सड़क हादसे में हो गई. शुरुआत में अंजलि ने पुलिस को बताया कि दंपति शाम की सैर पर निकले थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने आशीष को पीछे से टक्कर मार दी.

पोस्टमार्टम में सामने आई सच्चाई

सब कुछ उनकी योजना के मुताबिक चल रहा था. हालांकि, पोस्टमार्टम में सच्चाई सामने आई. जिसमें पाया गया कि चोटें सड़क दुर्घटना से मेल नहीं खाती थीं. इसके बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू हुई और आखिर में अंजलि ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

लंबे समय से चल रहा प्रेम संबंध

पुलिस के मुताबिक, अंजलि और आशीष की शादी पिछले साल अक्टूबर में हुई थी. अंजलि का अफेयर संजय (25) के साथ पिछले सात साल से चल रहा था. श्री गंगानगर की पुलिस अधीक्षक अमृता दुहान ने बताया, "अंजलि के परिवार को उनके रिश्ते की जानकारी थी, फिर भी उन्होंने उसकी शादी आशीष कुमार से करवा दी. वह शादी से खुश नहीं थी और इसीलिए उसने हत्या की साजिश रची." पुलिस ने बताया कि चूरू जिले के सादुलशहर के रहने वाले अंजलि और संजय की मुलाकात श्री गंगानगर के रावला स्थित एक कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान हुई थी और शादी के बाद भी उनका रिश्ता जारी रहा.

हत्या से 16 दिन पहले रची गई साजिश

जांच में पता चला कि हत्या अचानक नहीं की गई थी, बल्कि इसकी अच्छी तरह से योजना बनाई गई थी. पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, अंजलि घटना से 16 दिन पहले सादुलशहर स्थित अपने मायके गई थी, जहां उसने और संजय ने कथित तौर पर आशीष को खत्म करने की योजना को अंतिम रूप दिया था. दोनों ने रोहित और सिद्धार्थ नाम के दो लोगों को भी अपने साथ शामिल किया, जिन्होंने कथित तौर पर हमले से कुछ दिन पहले हत्या स्थल की रेकी की.

पुलिस के मुताबिक, अंजलि अपनी शादीशुदा जिंदगी से नाखुश थी, लेकिन हालात तब बिगड़े जब उसने उच्च शिक्षा के लिए रावला स्थित अपने पुराने कॉलेज में वापस जाने के लिए अपने पति से इजाज़त मांगी. जांच में पता चला है कि अंजलि संजय के साथ रिश्ता रखने के लिए एडमिशन लेना चाहती थी. लेकिन आशीष ने उसे एडमिशन लेने से इनकार कर दिया. आशीष ने अपनी मौत से सिर्फ तीन दिन पहले एक निजी स्कूल में शिक्षक के तौर पर काम शुरू किया था.

कैसे हुई आशीष की हत्या?

हत्या वाले दिन अंजलि कथित तौर पर आशीष को शाम की सैर के बहाने एक सुनसान जगह पर लेकर पहुंची. पुलिस अधिकारी ने बताया कि, "अंजलि ने अपने पति के साथ घर से निकलने से पहले ही संजय को सूचना दे दी थी. जैसे ही वे मौके पर पहुंचे, संजय और उसके साथियों ने आशीष पर लाठियों और डंडों से हमला किया और उसे तब तक पीटा जब तक वह गिर नहीं गया. बेहोश होते ही संजय ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पोस्टमार्टम में बाद में सिर में गहरी चोट और गला घोंटने के निशान मिले.

हत्या के बाद, अंजलि ने कथित तौर पर हत्या को लूटपाट का रूप देने की कोशिश की. पुलिस ने बताया, "अपराध को लूटपाट का रूप देने के लिए, अंजलि ने आशीष का मोबाइल फोन और अपनी बालियां आरोपियों को सौंप दीं." पुलिस ने आगे बताया कि उसने घटनास्थल के पास बेहोश होने का नाटक किया. अंजलि की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया और कथित बाइकर की तलाश शुरू कर दी, जबकि आशीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. लेकिन पोस्टमार्टम में हिट-एंड-रन की थ्योरी गलत साबित हुई. जिससे पूरे मामले की कलई खुल गई.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Neela Drum Case: नीले ड्रम में मृत मिले युवक के मामले में आया अपडेट, पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने पकड़ा

Rajasthan Crime
Advertisment