Rajasthan News: वासुदेव देवनानी ने अजमेर के मून्दड़ी मौहल्ला में महिला शौचालय निर्माण का किया शुभारंभ, 2025-26 बजट में की थी घोषणा

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने बजट 2025-26 की घोषणाओं के तहत अजमेर शहर के प्रमुख बाजार में महिला शौचालय के निर्माम कार्य का शुभारंभ कर दिया है.

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने बजट 2025-26 की घोषणाओं के तहत अजमेर शहर के प्रमुख बाजार में महिला शौचालय के निर्माम कार्य का शुभारंभ कर दिया है.

author-image
Namrata Mohanty
New Update
rajasthan news

rajasthan news Photograph: (rajasthan news)

Rajasthan News: राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के तहत आज अजमेर शहर में महिलाओं की सुविधा और गरिमा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा कदम उठाया गया है. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर के प्रमुख बाजार इलाके मून्दड़ी मौहल्ले में महिला शौचालय का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. यह पहल राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत शहरी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है.

Advertisment

महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता

मून्दड़ी मौहल्ला अजमेर का एक व्यस्त बाजार है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी और अन्य कामों के लिए आती हैं. ऐसे में इस इलाके के अंदर महिलाओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुलभ शौचालय की उपलब्धता लंबे समय से एक आवश्यक जरूरत बन गई थी. बजट 2025-26 में की गई घोषणा के अनुरूप इस परियोजना की शुरुआत से स्थानीय महिलाओं को बड़ी राहत मिली है.

महिला की गरिमा सरकार की प्राथमिकता

वासुदेव देवनानी ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था करवाना सिर्फ सुविधा का विषय नहीं है बल्कि उनकी गरिमा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है. राज्य सरकार का लक्ष्य है कि शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करते हुए नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध करवाया जाए.

ये भी पढ़ें- राजस्थान सरकार की मिलावट के खिलाफ सख्ती, नोखा में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री पर पड़ा छापा

गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण के निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और तय समयसीमा में पूर्ण किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए. सरकार की मंशा है कि बजट घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित न रह जाए बल्कि धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हो सके.

स्वच्छता और शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम

राजस्थान सरकार लगातार शहरी स्वच्छता और बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है. महिला शौचालय निर्माण जैसी पहल न सिर्फ महिलाओं को राहत देती हैं, बल्कि स्वच्छ शहर अभियान को भी गति प्रदान करती हैं. इससे बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और महिलाओं को असुविधा का सामना नहीं करना होगा.

लोगों ने भी पहल का किया स्वागत

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने भी इस पहल का स्वागत किया है. उनका मानना है कि यह कदम महिलाओं के सम्मान और सुविधा की दिशा में सकारात्मक बदलाव लाएगा. बता दें कि राजस्थान सरकार की यह पहल बताती है कि बजट 2025-26 में घोषित योजनाओं को तेजी से लागू कर जनता को सीधा लाभ पहुंचाने का काम शुरू हो गया है. आने वाले समय में ऐसे और भी विकास कार्यों से अजमेर सहित पूरे प्रदेश को लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें-राजस्थान सरकार की नई पहल से ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, होमस्टे योजना-2026 से खुले रोजगार के नए रास्ते

Rajasthan News hindi Rajasthan News
Advertisment