RBSE Board Exam 2026: कब से शुरू होंगी कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं? जानें पूरा शेड्यूल, समय और सुरक्षा व्यवस्था

Rajasthan News: राजस्थान में कक्षा 9वीं और 11वीं की राज्य स्तरीय समान वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित होंगी. ऐसे में चलिए जानते हैं परीक्षा का पूरा शेड्यूल, समय, सुरक्षा व्यवस्था और रिजल्ट से जुड़ी अहम जानकारी.

Rajasthan News: राजस्थान में कक्षा 9वीं और 11वीं की राज्य स्तरीय समान वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित होंगी. ऐसे में चलिए जानते हैं परीक्षा का पूरा शेड्यूल, समय, सुरक्षा व्यवस्था और रिजल्ट से जुड़ी अहम जानकारी.

author-image
Akansha Thakur
New Update
RBSE Board Exam 2026

RBSE Board Exam 2026

RBSE Board Exam 2026: राजस्थान में कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए बेहद जरूरी खबर है. राज्य स्तरीय समान वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होने जा रही हैं. ये परीक्षाएं 19 मार्च तक प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की जाएंगी. शिक्षा विभाग ने परीक्षा को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस बार परीक्षा को पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. विभाग ने प्रश्न-पत्रों का वितरण भी सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया है. 

Advertisment

पुलिस सुरक्षा में पहुंचाए गए प्रश्न-पत्र

परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए राजस्थान सरकार ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. प्रश्न-पत्रों और अन्य गोपनीय सामग्री को पुलिस की निगरानी में नोडल केंद्रों से भेजा गया है. इन प्रश्न-पत्रों को पहले नजदीकी पुलिस थानों में सुरक्षित रखा गया है. परीक्षा के दिन तय समय पर इन्हें वहां से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा. इस व्यवस्था का उद्देश्य किसी भी तरह की लीक या गड़बड़ी को रोकना है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष तरीके से हो सके.

बोर्ड परीक्षा की तरह होगा आयोजन

इस बार राज्य स्तरीय समान वार्षिक परीक्षा का आयोजन लगभग बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर किया जा रहा है. शिक्षा विभाग ने सभी परीक्षा केंद्रों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, समय पालन और निगरानी को लेकर निर्देश दिए गए हैं. विभाग का लक्ष्य है कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हो जाए और सभी छात्रों का समान अवसर मिलें.  केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, समय पालन और निगरानी को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं. विभाग का लक्ष्य है कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हो और सभी छात्रों को समान अवसर मिले.

दो पारियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं

कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं दो अलग-अलग पारियों में आयोजित की जाएंगी. पहली पारी सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक होगा. वही दूसरी पारी दोपहर 01 बजे से शाम 04 बजकर 15 मिनट तक होगा.  कक्षा 11वीं की परीक्षाएं पहली पारी में होंगी. वहीं कक्षा 9वीं के सभी पेपर दूसरी पारी में आयोजित किए जाएंगे. इस व्यवस्था से परीक्षा केंद्रों पर भीड़ कम होगी और व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संभाली जा सकेंगी.

जल्द आ सकता है बोर्ड रिजल्ट

इधर राजस्थान बोर्ड से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस महीने 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो 20 मार्च से पहले परिणाम आने की संभावना है. यह पहली बार होगा जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी किया जाएगा. इतना ही नहीं, मार्च महीने में रिजल्ट घोषित होना भी बोर्ड के इतिहास में पहली बार हो सकता है.

लाखों विद्यार्थियों ने दी है बोर्ड परीक्षा

इस साल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं. इन परीक्षाओं में करीब 19 लाख 90 हजार 57 विद्यार्थी पंजीकृत थे. इनमें से 10 लाख 68 हजार 109 छात्र सेकेंडरी यानी 10वीं के हैं. वहीं 9 लाख 10 हजार 9 विद्यार्थी सीनियर सेकेंडरी यानी 12वीं के हैं. बोर्ड अब जल्द से जल्द परीक्षा प्रक्रिया पूरी कर परिणाम जारी करने की दिशा में काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा ने लगाई अलवर के लिए सौगातों की झड़ी, फ्री स्कूटी, नई सड़कों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

Rajasthan News Rajasthan Government RBSE Board EXAM
Advertisment