/newsnation/media/media_files/2026/03/05/rajasthan-news-2026-03-05-16-19-58.jpg)
rajasthan news Photograph: (rajasthan news)
Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा सत्र में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने अलवर जिले को विकास की सौगातें तोहफे में दी है. विकास को प्राथमिकता देते हुए राजस्थान सरकार ने अलवर जिले में न्यायिक, सुरक्षा और ढ़ांचागत विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं.
बनेगा नया कोर्ट-पुलिस थाना
न्याय व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रामगढ़ में अतिरिक्त जिला एवं सेशन कोर्ट स्थापित करने का ऐलान किया है. इसके अलावा, कानून व्यवस्था को बढ़ाने के लिए पिनान में नया पुलिस थाना बनवाया जाएगा. बिजली संकट को दूर करने के लिए अलवर शहर में आरआर कॉलेज के निकट 33/11 केवी GSS का निर्माण करवाया जाएगा. इससे शहर की बिजली आपूर्ति ज्यादा प्रभावी और सुचारू हो जाएंगी.
ये भी पढ़ें- यूपी और दिल्ली की राह पर राजस्थान, सीएम भजन लाल ने बदला तीन शहरों का नाम, अब नए नामों से होगी पहचान
नई सड़कों का होगा निर्माण
अलवर जिले को ग्रामीण और शहरी इलाकों से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण किया जाएगा. इस कार्य के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने वाली है. मुख्यमंत्री ने राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के लिए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. इसके साथ-साथ 22 करोड़ रुपये की राशि कठूमर से डेहरा मोड तक के लिए दिए गए हैं. इससे 18 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय परिवहन के लिए मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है. नयागांव से धौलान टहला तक 11 किलोमीटर की सड़क के लिए पांच करोड़, कुण्डल्या से रायपुर तक 7 किलोमीटर के लिए 3.50 करोड़ और गढ़बसई से धूणीनाथ जी महाराज तक नई सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. इसके लिए 1.50 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं. कस्बे खेड़ली में वॉटर लॉगिंग की समस्या का निपटारा करने के लिए 3 करोड़ रुपये की लागत से एडवांस ड्रेनेज सिस्ट का विकास किया जाएगा.
हेल्थ, धर्म और सामाजिक सुरक्षा पर जोर
राजस्थान सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की कड़ी में गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में MCH विंग की शुरुआत करने वाली है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा सकेगा. वहीं, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध मां धौलागढ़ देवी मंदिर के सुशोभित करने के लिए 1 करोड़ रुपये आवंटित किए जा रहे हैं. इसके अलावा, अलवर जिले के 2500 दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुफ्त स्कूटी दी जाएंगी जबकि 25 हजार दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी दिए जाएंगे. सामाजिक सुरक्षा पेंशन में भी 150 रुपये की बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे अब पेंशन की राशि 1450 रुपये प्रतिमाह हो गई है. इससे जिले के वृद्धों, विधवाओं और एकल नारियों को आर्थिक सहायता मिलेगी.
किसानों और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए प्रावधान
मुख्यमंत्री ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं के MSP पर 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का ऐलान किया है. इसके बाद अब किसानों से गेहूं की खरीद 2735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी. सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पंचायत स्तर पर 'अटल ज्ञान केंद्र' खोलेगी. वहीं, स्कूलों में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 2000 करोड़ रुपये का विद्यालय आधारभूत संरचना कोष भी बनाया जाएगा. अलवर जिले में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने विशेष योजना बनाई है. इसके तहत 5 करोड़ रुपये की लागत से नए नलकूप लगाए जाएंगे और पुरानी पाइप लाइनों को बदलने का काम किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- अब इन शहरों की चमकेगी किस्मत! राजस्थान सरकार ने आवासीय योजनाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान, जानें क्या है मास्टरप्लान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us