Rajasthan: नागौर में स्कूल में खेलते समय 9 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक, सामने आया CCTV

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर के एक स्कूल में खेलते समय नौ साल की एक छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई. पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई. कुछ महीने पहले ही छात्रा के भाई की इसी तरह से मौत हो गई थी.

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर के एक स्कूल में खेलते समय नौ साल की एक छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई. पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई. कुछ महीने पहले ही छात्रा के भाई की इसी तरह से मौत हो गई थी.

author-image
Suhel Khan
New Update
Nagaur school girl heart attack

नागौर में खेलते वक्त 9 वर्षीय छात्रा की हार्ट अटैक से मौत

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर जिले में स्कूल में खेलते समय 9 साल की एक बच्ची को हार्ट अटैक आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई. पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि ये घटना जिले के गोटन इंटरनेशनल स्कूल में 23 फरवरी की सुबह घटी. जहां नौ साल की छात्रा दिव्या को खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ा और वो जमीन पर गिर गई. जिससे उसकी मौत हो गई. 

Advertisment

स्कूल ग्राउंड में खेलते वक्त आया हार्ट अटैक

जानकारी के मुताबिक, ये घटना उस वक्त घटी जब छात्रा प्रार्थना से पहले स्कूल ग्राउंड में खेल रही थी. लेकिन तभी वह अचानक ग्राउंड में ही गिर गई. छात्रा के जमीन पर गिरते ही स्कूल स्टाफ उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना का CCTV फ़ुटेज अब सामने आया है. छात्रा के असमय निधन से परिवार में कोहराम मच गया. यह परिवार के लिए दूसरी बड़ी त्रासदी है, क्योंकि दिव्या के बड़े भाई अभिषेक की भी चार महीने पहले खेलते समय इसी तरह अचानक मौत हो गई थी.

कम उम्र में चली गई दोनों भाई बहनों की जान

परिवार ने स्कूल स्टाफ की तत्परता की सराहना की. स्कूल डायरेक्टर रामकुंवर ओला ने बताया कि दिव्या लाइन में खड़ी थी, तभी अचानक बेहोश होकर गिर गई. छात्रा के जमीन पर गिरने से पूरा परिसर घबरा गया. डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक को मौत का कारण माना गया. छात्रा के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं. वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराने का निर्णय लेते हुए अंतिम संस्कार भी कर दिया. पूरे गांव में दोनों भाई-बहन की कम उम्र में ही मौत से गहरा शोक है.

सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा नजारा

स्कूल ग्राउंड में घटी पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई. सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि स्कूल ग्राउंड में कई बच्चे खेल रहे हैं. दिव्या भी अपने साथियों के साथ खेल रही है. दिव्या दूसरे बच्चों के साथ दौर रही थी और आगे जाकर वो अचानक से खड़ी हो जाती है. जैसे ही वो खड़ी होती है वैसे ही मुंह के बल जमीन पर गिर जाती है. ये देखकर वहां मौजूद दूसरे छात्र हैरान रह जाते हैं.

ये भी पढ़ें: राजस्थान की भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, चुनाव लड़ने पर लगी ये रोक हटाई

rajasthan
Advertisment