राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मौत, 174 नये मामले सामने आए

राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 113 हो गयी है.

राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 113 हो गयी है.

author-image
nitu pandey
New Update
covid 19

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मौत,( Photo Credit : प्रतिकात्मक फोटो)

राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 113 हो गयी है. इस बीच, संक्रमण के 174 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,988 हो गयी है. अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर और पाली में दो-दो जबकि अजमेर में एक और संक्रमित की मौत हुई.

Advertisment

इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 113 हो गयी है. केवल जयपुर में मृतकों का आंकड़ा 59 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें:COVID-19 के मामलों की संख्या 70 हजार के पार, पीएम मोदी ने राज्यों से 15 मई तक मांगे सुझाव

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे. वहीं, राज्य में सोमवार दोपहर दो बजे तक संक्रमण के 174 नये मामले आए, जिनमें उदयपुर में 49, जयपुर में 28, जोधपुर में 13, अजमेर में 12, अलवर में 11, कोटा-नागौर में नौ-नौ, सिरोही में सात, पाली-चित्तौड़गढ़ में पांच-पांच, जालोर व पाली में पांच-पांच तथा राजसमंद में चार नये रोगी शामिल हैं. राजस्थान के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ ही 61 वे लोग भी हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के चिकित्सा केंद्रों में रखा गया है. 

Source : Bhasha

covid-19 rajasthan coronavirus
Advertisment