केंद्रीय बजट पर आई आम आदमी पार्टी पंजाब की प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले सीएम भगवंत मान

Punjab News: केंद्रीय बजट पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कई सवाल खड़े किए हैं. आइए जानते हैं कि किस मंत्री ने क्या कहा.

Punjab News: केंद्रीय बजट पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कई सवाल खड़े किए हैं. आइए जानते हैं कि किस मंत्री ने क्या कहा.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Punjab CM Bhagwant Mann

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब Photograph: (Social Media)

Punjab News: केंद्रीय बजट पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह बजट एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया. उन्होंने कहा कि बजट में किसानों के लिए एमएसपी की कोई गारंटी नहीं दी गई है, युवाओं के रोजगार को लेकर कोई ठोस भरोसा नहीं है और न ही उद्योग या टैक्स प्रणाली में कोई बड़ी राहत दी गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए, जिससे राज्य और यहां के लोगों को निराशा हाथ लगी है.

Advertisment

पंजाबी मेहनती और जुझारू

सीएम मान ने कहा कि पंजाबी मेहनती और जुझारू हैं. बार-बार अनदेखी के बावजूद आम आदमी पार्टी की सरकार और पंजाब के लोग मिलकर अपने दम पर राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगे.

वित्त मंत्री चीमा ने खड़े किए सवाल

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बजट में किसानों की जायज चिंताओं को नजरअंदाज किया गया है. उन्होंने बताया कि एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई और न ही मंडियों व कृषि बाजार ढांचे को मजबूत करने के लिए कोई ठोस मदद दी गई. उन्होंने कहा कि पंजाब का किसान देश का पेट भरता है, लेकिन उसके लिए जरूरी निवेश को लगातार टाला जा रहा है.

क्या बोले पंजाब के कृषि मंत्री

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने बजट को बड़ी निराशा बताया. उन्होंने कहा कि गेहूं और धान के अलावा एमएसपी को लेकर कोई साफ रोडमैप नहीं दिया गया. फसल विविधीकरण के लिए भी कोई ठोस पैकेज नहीं है और बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए भी राहत का कोई प्रावधान नहीं किया गया.

किसी बड़े प्रोजेक्ट का नहीं हुआ ऐलान

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि बजट आम लोगों के लिए निराशा लेकर आया है. किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई. उन्होंने कहा कि पंजाब के ऐतिहासिक योगदान के बावजूद राज्य के लिए किसी बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं हुआ. आप के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने एक सुर में कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं और आम लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका. पार्टी का कहना है कि पंजाब के लोग खोखले वादों नहीं, बल्कि जमीन पर दिखने वाली ठोस मदद और निष्पक्ष नीतियों के हकदार हैं.

यह भी पढ़ें: Punjab News: निवेश के लिए सीएम भगवंत सिंह मान का प्रयास रंग लाया, कृषि क्षेत्र में तकनीकी मदद को आगे आया दक्षिण कोरिया

punjab CM Bhagwant Mann
Advertisment