Punjab: गुरदासपुर में सीमा चौकी पर दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या, तहरीक-ए-तालिबान ने ली जिम्मेदारी

Punjab: पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाक सीमा के पास दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Punjab: पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाक सीमा के पास दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Punjab blast threat

Demo image Photograph: (File Photo)

Punjab:पंजाब के गुरदासपुर जिले में रविवार (22 फरवरी) को एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई. भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना उस समय सामने आई जब दोनों पुलिसकर्मी अपनी सीमा चौकी के अंदर मृत पाए गए. मृतकों की पहचान गुरनाम सिंह और अशोक कुमार के रूप में हुई है. अशोक कुमार होम गार्ड के जवान थे, जबकि गुरनाम सिंह सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर तैनात थे. दोनों गुरदासपुर के अडियां इलाके में स्थित एक सीमा चौकी पर ड्यूटी कर रहे थे. पुलिस के अनुसार, उनके शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं.

Advertisment

इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

इस बीच आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. संगठन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उसने दुरंगला पुलिस स्टेशन पर हमला किया और इसे अपनी बड़ी सफलता बताया. साथ ही भविष्य में ऐसे हमलों को और तेज करने की धमकी भी दी गई है. हालांकि, पंजाब पुलिस ने अब तक इस सोशल मीडिया पोस्ट पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.

पुलिस और फॉरेंसिक टीमें जांच में जुटीं

गुरदासपुर थाना प्रभारी बनारसी दास ने बताया कि दोनों के शव एक कमरे के अंदर मिले, जो पुलिस चौकी के रूप में इस्तेमाल किया जाता था. उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है. गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आदित्य ने बताया कि तकनीकी और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा कर रही हैं. यह चौकी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ समन्वय में संचालित होती है और सीमा से करीब दो किलोमीटर अंदर स्थित है. पुलिस ने कहा है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- लुधियाना में NRI महिला का 'चंडी' रूप, बदमाशों ने कार पर फेंके अंडे, तो तलवार लेकर निकल पड़ी बाहर

punjab
Advertisment