/newsnation/media/media_files/2026/02/07/kuldeep-dhaliwal-2026-02-07-23-22-09.jpg)
Kuldeep Dhaliwal Photograph: (NN)
Punjab News: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि भगवंत मान सरकार द्वारा जनता से किए गए वादे अब जमीन पर साफ नजर आने लगे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सोच के चलते मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना पूरी तरह लागू हो चुकी है और आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है.
65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज
शनिवार को आप नेता प्रभबीर सिंह बराड़ और गुरप्रताप सिंह संधू के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए धालीवाल ने बताया कि इस योजना के तहत पंजाब के करीब 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है. यह योजना खासतौर पर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है.
कितनी सफल है योजना
योजना की सफलता का उदाहरण देते हुए धालीवाल ने गुरदासपुर जिले के गांव गुरदासनंगल निवासी सुलखन सिंह का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि दिहाड़ी मजदूरी करने वाले सुलखन सिंह को अचानक दिल की गंभीर बीमारी हो गई थी. डॉक्टरों ने इलाज का खर्च करीब 3 लाख रुपये बताया, जिसे वहन करना उनके परिवार के लिए संभव नहीं था.
नहीं खर्च होने दिया पीड़ित परिवार का एक भी पैसा- धालीवाल
ऐसे में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना उनके लिए वरदान बनकर आई. केवल एक दिन में सुलखन सिंह का हेल्थ कार्ड बन गया और अमृतसर के एक निजी अस्पताल में उनका दिल का ऑपरेशन हुआ. इस दौरान स्टेंट डाले गए और परिवार को एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ा. इलाज के बाद सुलखन सिंह पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आए. धालीवाल ने कहा कि यह उन लोगों के लिए करारा जवाब है जो सरकार की योजनाओं को सिर्फ जुमला बताते हैं.
शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूती पर फोकस
धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य फोकस शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना है. इन दोनों क्षेत्रों में लगातार निवेश किया जा रहा है ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य मिल सके. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय गरीब लोग महंगे इलाज के कारण कर्ज में डूब जाते थे या इलाज न मिलने से जान गंवा देते थे, लेकिन मान सरकार ने स्वास्थ्य को हर नागरिक का अधिकार बना दिया है. उन्होंने यह भी बताया कि अस्पतालों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसी मरीज से अतिरिक्त पैसे न मांगे जाएं. अंत में उन्होंने जनता से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपना हेल्थ कार्ड बनवाएं और इस योजना का पूरा लाभ उठाएं.
यह भी पढ़ें: अनुराग ढांडा का आरोप, हरियाणा में खिलाड़ियों को 1 साल से नहीं मिला डाइट खर्च; बुजुर्गों की भी काटी पेंशन
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us