/newsnation/media/media_files/2026/02/07/anurag-dhanda-3-2026-02-07-22-42-40.jpg)
Anurag dhanda Photograph: (NN)
Punjab News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा की मौजूदा स्थिति को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश, जो कभी खेलों और मेहनतकश लोगों के लिए जाना जाता था, आज खिलाड़ियों की परेशानियों, बुज़ुर्गों की दिक्कतों और प्रशासनिक लापरवाही की वजह से चर्चा में है.
पिछले 1 साल से नहीं मिला डाइट भत्ता- अनुराग ढांडा
अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा में करीब 37 हजार खिलाड़ियों को पिछले एक साल से डाइट भत्ता नहीं मिला है. यह भत्ता खिलाड़ियों के खाने और पोषण के लिए बेहद जरूरी होता है. लेकिन सरकार इसे सामान्य प्रशासनिक मामला बताकर टाल रही है. जिन खिलाड़ियों ने प्रदेश और देश का नाम रोशन किया, आज वही खिलाड़ी अपने खर्चों को लेकर परेशान हैं. कई जगह खेल नर्सरियां बंद पड़ी हैं और नियमित अभ्यास भी प्रभावित हुआ है.
कोचों को भी 10 महीनों से नहीं मिला वेतन
मीडिया प्रभारी ने आगे कहा कि खेल नर्सरियों में काम कर रहे कोचों को भी पिछले 10 महीनों से वेतन नहीं मिला है. इससे पूरे खेल तंत्र पर असर पड़ा है. जब कोच खुद आर्थिक तनाव में होंगे, तो खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देना मुश्किल हो जाता है. इस स्थिति से खिलाड़ियों और उनके परिवारों में निराशा बढ़ रही है.
75 हजार बुजुर्गों की पेंशन बंद
अनुराग ढांडा ने बुज़ुर्गों की पेंशन का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 75 हजार बुज़ुर्गों की पेंशन बंद कर दी गई है. कई मामलों में किसानों की फसल से मिलने वाली आमदनी को कमाई मानकर पेंशन रोक दी गई. जीवन भर मेहनत करने वाले लोगों को बुढ़ापे में इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है, जो चिंता का विषय है.
जनता के बीच बढ़ रहा असंतोष
AAP मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज खिलाड़ी भत्ते के लिए, बुज़ुर्ग पेंशन के लिए और किसान सम्मान के लिए भटक रहे हैं. वहीं सरकार की ओर से इन समस्याओं पर गंभीरता कम दिखाई देती है. यही वजह है कि जनता के बीच असंतोष बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मानती है कि खिलाड़ी प्रदेश की शान होते हैं, बुज़ुर्ग सम्मान के हकदार होते हैं और किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं. उन्होंने साफ किया कि पार्टी इन मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और जनता की आवाज बनकर सरकार से जवाब मांगेगी.
यह भी पढ़ें: पंजाब में बयान देने से पहले अपने राज्य के हालातों पर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी- अनुराग ढांडा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us