पंजाब में बयान देने से पहले अपने राज्य के हालातों पर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी- अनुराग ढांडा

Punjab News: अनुराग ढांडा ने पंजाब में दिए गए बयानों पर सवाल उठाते हुए हरियाणा के किसानों, मजदूरों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की.

Punjab News: अनुराग ढांडा ने पंजाब में दिए गए बयानों पर सवाल उठाते हुए हरियाणा के किसानों, मजदूरों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Anurag Dhanda (2)

Anurag Dhanda Photograph: (NN)

Punjab News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पंजाब की धरती पर दिए गए बयानों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि किसी दूसरे राज्य में बयान देने से पहले अपने राज्य के हालात और जमीनी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है.

Advertisment

मजदूर दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर- अनुराग ढांडा

अनुराग ढांडा ने कहा कि बाढ़, किसानों को मुआवजा और मजदूरों की मदद जैसे मुद्दे बेहद संवेदनशील होते हैं. इन मामलों में बयानबाजी से ज्यादा जरूरी है कि प्रभावित लोगों को समय पर राहत और सहायता मिले. उन्होंने कहा कि हरियाणा में कई किसान और मजदूर आज भी अपने अधिकारों और सरकारी मदद के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं.

किसानों को नहीं मिलता मुआवजा

किसानों के मुद्दे पर अनुराग ढांडा ने कहा कि फसल खरीद और भुगतान की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होनी चाहिए. जब किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिलता, तो उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो जाती है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ राज्यों में फसल नुकसान पर तय समय में मुआवजा और सीधी बैंक ट्रांसफर की व्यवस्था से किसानों को राहत मिली है.

भाजपा के क्या थे आरोप

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि लोगों को सिर्फ सब्ज-बाग दिखाए गए. जब पंजाब में पिछले दिनों बाढ़ आई, तब किसानों की फसल का भारी नुकसान हुआ. इसपर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बताया कि उनकी सरकार ने किसानों को 20 हजार रुपये एकड़ मुआवजा दिया. वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी के मुखिया गुजरात जाकर कह रहे हैं कि हमने किसानों को 50 हजार रुपये मुआवजा दिया. इसपर सीएम सैने ने कहा कि किसानों का नुकसान हो गया और वह सिर्फ लोगों के बीच झूठ फैला रहे हैं.

पंजाब में योजनाओं की हो निष्पक्ष समीक्षा 

इधर, अनुराग ढांडा ने कहा कि बार-बार परीक्षाएं रद्द होने या प्रक्रियाओं में देरी से युवाओं का भरोसा टूटता है. उन्होंने अंत में कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों, मजदूरों और युवाओं के साथ खड़ी है. पार्टी की मांग है कि सभी योजनाओं और व्यवस्थाओं की निष्पक्ष समीक्षा हो, ताकि आम लोगों को उनका हक समय पर और बिना परेशानी के मिल सके.

यह भी पढ़ें: Punjab News: अमेरिका के साथ कथित व्यापारिक समझौते पर AAP पंजाब ने जताई चिंता, कही ये बात

Anurag Dhanda punjab
Advertisment