Punjab News: अमेरिका के साथ कथित व्यापारिक समझौते पर AAP पंजाब ने जताई चिंता, कही ये बात

Punjab News: आप पंजाब ने अमेरिका के साथ कथित व्यापारिक समझौते को लेकर चिंता जताई और किसानों, कृषि व महंगाई पर इसके संभावित असर पर सवाल उठाए.

Punjab News: आप पंजाब ने अमेरिका के साथ कथित व्यापारिक समझौते को लेकर चिंता जताई और किसानों, कृषि व महंगाई पर इसके संभावित असर पर सवाल उठाए.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Kuldeep Singh Dhaliwal

Kuldeep Singh Dhaliwal

Punjab News: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कथित व्यापारिक समझौते को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. पार्टी का कहना है कि यह समझौता देश के किसानों, खासकर पंजाब की कृषि व्यवस्था के लिए और बेहतर हो सकता था.

Advertisment

समझौते की जानकारी सार्वजनिक की जाए- कुलदीप सिंह

बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि इतना अहम मुद्दा, जो देश के भविष्य और करोड़ों किसानों की रोजी-रोटी से जुड़ा है, उसकी जानकारी संसद या देश की जनता को नहीं दी जा रही. उन्होंने कहा कि अगर कोई समझौता हुआ है तो उसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा की जानी चाहिए, न कि सोशल मीडिया या विदेशी बयानों के जरिये.

यहां धालीवाल ने जताई आशंका

धालीवाल ने आशंका जताई कि इस समझौते के तहत अमेरिका से आने वाले कृषि उत्पादों पर टैक्स बहुत कम या लगभग शून्य किया जा सकता है. अगर ऐसा हुआ तो अमेरिकी गेहूं, मक्का, सोयाबीन, कपास, डेयरी उत्पाद, मछली और मांस जैसे सस्ते आयातित सामान भारतीय बाजार में आ जाएंगे. इससे देश के स्थानीय किसान प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

किसानों की आजीविका से जुड़ा है मामला

प्रवक्ता कुलदीप ने कहा कि यह केवल व्यापार का मुद्दा नहीं है, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और किसानों की आजीविका से जुड़ा मामला है. आप नेता ने अमेरिकी कृषि उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले कैमिकल्स को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि इससे लोगों की सेहत प्रभावित हो सकती है.

भारत की ऊर्जा नीति हो सकती है प्रभावित

धालीवाल ने यह भी कहा कि यह समझौता भारत की ऊर्जा नीति को प्रभावित कर सकता है. अगर भारत को दूसरे देशों से सस्ता तेल खरीदने से रोका गया और महंगा आयात करना पड़ा, तो महंगाई बढ़ेगी. तेल महंगा होने का असर हर चीज की कीमत पर पड़ेगा, जिससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ेंगी.

किसानों के साथ खड़ी है AAP

पंजाब को कृषि प्रधान राज्य बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर यह समझौता लागू हुआ तो गेहूं, कपास, डेयरी और मछली पालन से जुड़े किसानों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा. उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री तुरंत पूरे समझौते की शर्तें लोकसभा और देश की जनता के सामने रखें. आप प्रवक्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और किसी भी ऐसे समझौते का विरोध करेगी जो किसानों, पंजाब और देश के हितों के खिलाफ हो.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में अपराध और लोगों के लापता होने के मामलों में आई तेजी- अरविंद केजरीवाल

punjab
Advertisment