Punjab News: सीएम मान का ऐतिहासिक एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

Punjab News: पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत अप्रैल से 40 लाख परिवारों को हर तिमाही मुफ्त फूड किट मिलेगी.

Punjab News: पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत अप्रैल से 40 लाख परिवारों को हर तिमाही मुफ्त फूड किट मिलेगी.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
CM Bhagwant Mann (2)

CM Bhagwant Mann Photograph: (Punjab News)

Punjab News: पंजाब में खाद्य और पोषण सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मेरी रसोई’ योजना की घोषणा की है. इस योजना के तहत राज्य के 40 लाख परिवारों को अप्रैल महीने से हर तिमाही मुफ्त फूड किट दी जाएगी. खास बात यह है कि ये किट राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले गेहूं से अलग होंगी.

Advertisment

योजनाओं को लागू करने के लिए AAP प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण योजनाओं को ईमानदारी और दूरदर्शिता के साथ लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि हर बच्चे तक पौष्टिक भोजन पहुंचाना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है. आने वाले बजट में भी समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए लोक-हित से जुड़ी योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा.

मासिक खपत के हिसाब से दी जाएगी सामग्री

योजना के तहत प्रत्येक परिवार को मासिक खपत के हिसाब से सामग्री दी जाएगी. हर किट में दो किलो दाल, दो किलो चीनी, एक किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और एक लीटर सरसों का तेल शामिल होगा. ये सभी सामान पूरी तरह मुफ्त दिए जाएंगे.

मार्कफेड को नोडल एजेंसी बनाया

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के संचालन के लिए मार्कफेड को नोडल एजेंसी बनाया गया है. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से किटों की सप्लाई की जाएगी. सरकार ने वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए मजबूत व्यवस्था तैयार की है. उन्होंने कहा कि पंजाब ने हमेशा देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अब राज्य सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि पंजाब का कोई भी परिवार भोजन की कमी से परेशान न हो. खास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.

किटों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किटों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा. सभी खाद्य वस्तुओं की सख्त जांच की जाएगी और किसी भी तरह की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी. अप्रैल से शुरू होकर हर तीन महीने में इन किटों का वितरण किया जाएगा. सरकार का मानना है कि इस पहल से बच्चों और परिवारों को पौष्टिक भोजन मिलेगा और राज्य में खाद्य सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Punjab News: व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! भगवंत मान सरकार ने की ‘पंजाब ट्रेड कमीशन’ लॉन्च

CM Bhagwant Mann punjab
Advertisment