Punjab News: व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! भगवंत मान सरकार ने की ‘पंजाब ट्रेड कमीशन’ लॉन्च

Punjab News: पंजाब सरकार ने व्यापारियों की सुविधा के लिए ‘पंजाब ट्रेड कमीशन’ बनाने का ऐलान किया है, जिससे बिजनेस प्रक्रियाएं आसान होंगी. आइए सीएम मान के इस नए कदम के बारे में जानते हैं सबकुछ.

Punjab News: पंजाब सरकार ने व्यापारियों की सुविधा के लिए ‘पंजाब ट्रेड कमीशन’ बनाने का ऐलान किया है, जिससे बिजनेस प्रक्रियाएं आसान होंगी. आइए सीएम मान के इस नए कदम के बारे में जानते हैं सबकुछ.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
harpal singh cheema

harpal singh cheema Photograph: (NN)

Punjab News: पंजाब में व्यापारियों और छोटे कारोबारियों को राहत देने के लिए भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य में ‘पंजाब ट्रेड कमीशन’ बनाने का ऐलान किया गया है. इसका मकसद छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और उद्यमियों के लिए बिज़नेस से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाना है.

Advertisment

कितना अहम है ये कदम

पंजाब के वित्त, आबकारी और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह कदम राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल है. उन्होंने बताया कि कमीशन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि व्यापारियों को रोजमर्रा के काम, विभागीय मंजूरी और अन्य औपचारिकताओं के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें.

दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर थे छोटे व्यापारी

मंत्री ने कहा कि लंबे समय से छोटे व्यापारी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए कई दफ्तरों में जाने को मजबूर होते रहे हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है. पंजाब ट्रेड कमीशन एक ऐसा मंच होगा, जहां व्यापारियों की समस्याओं का समय पर और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाएगा.

कई जिलों में की समीक्षा बैठक 

सरकार ने इस योजना को प्रभावी बनाने के लिए फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, मोगा, मलेरकोटला, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, बरनाला और बठिंडा सहित कई जिलों में समीक्षा बैठकें की हैं. इन बैठकों में स्थानीय प्रशासन और व्यापारिक संगठनों के साथ चर्चा कर कमीशन की कार्यप्रणाली पर विचार किया गया.

इस पहल से मिलेगी व्यापार को नई रफ्तार

सरकार का कहना है कि व्यापारी और छोटे कारोबारी राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. इसलिए उन्हें बेहतर माहौल और आसान व्यवस्था देना जरूरी है. पंजाब ट्रेड कमीशन के जरिए व्यापारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मार्गदर्शन, सहायता और त्वरित समाधान मिलेगा. इससे व्यापार करना आसान होगा और कारोबारी अपने काम के विस्तार पर अधिक ध्यान दे सकेंगे. सरकार का दावा है कि यह पहल पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को बढ़ावा देगी तथा राज्य में व्यापार को नई रफ्तार देगी.

यह भी पढ़ें: Punjab में 'युद्ध नशे विरुद्ध' अभियान ने एक साल में बदली तस्वीर, फरवरी 2026 तक 49,436 तस्करों की हुई गिरफ्तारी

Punjab News CM Bhagwant Mann
Advertisment