/newsnation/media/media_files/2026/02/14/harpal-singh-cheema-2026-02-14-23-17-25.jpg)
Harpal Singh Cheema Photograph: (NN)
Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. गुरदासपुर जिले के कलानौर का रहने वाला गुरकीरत सिंह श्मशानघाट के अंदर कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ा गया है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया.
आरोपी के थे राजनीतिक संबंध
चीमा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का संबंध कांग्रेस पार्टी से जुड़ता है. उसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वह Congress Party के नेताओं के साथ दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि पहले के समय में कुछ राजनीतिक संरक्षण के कारण पंजाब में नशे की समस्या बढ़ी.
AAP उठा रही ठोस कदम
वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य में जब पहले Shiromani Akali Dal और कांग्रेस की सरकारें रहीं, उस दौरान नशे की समस्या ने गंभीर रूप लिया. अब मौजूदा सरकार इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए ठोस कदम उठा रही है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. इसके परिणामस्वरूप कई तस्कर या तो पंजाब छोड़कर भाग रहे हैं या फिर जेल की सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं.
खुद पंजाब के लोग मुहिम का कर रहे खुलकर समर्थन
सरकार का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि जो लोग नशे की लत में फंसे हैं, उनका इलाज कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाना भी है. चीमा ने कहा कि पंजाब के लोग इस मुहिम का खुलकर समर्थन कर रहे हैं. यह अभियान अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है. बड़ी संख्या में लोग सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर Aam Aadmi Party से जुड़ रहे हैं. सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब को पूरी तरह नशामुक्त बनाया जाए और युवाओं को सुरक्षित भविष्य दिया जाए.
यह भी पढ़ें: AAP ने हरियाणा सरकार पर लगाया आरोप, पंजाब में विधायकों को खरीदने की रच रही साजिश
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us