AAP ने हरियाणा सरकार पर लगाया आरोप, पंजाब में विधायकों को खरीदने की रच रही साजिश

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा, यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है और जनता के विश्वास के साथ धोखा है.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा, यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है और जनता के विश्वास के साथ धोखा है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
aap

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया है कि पंजाब में विधायकों को खरीदने का खेल चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है और जनता के विश्वास के साथ धोखा है. अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा आज बेरोजगारी, बदहाल कानून व्यवस्था, टूटी सड़कों, नशे के फैलते जाल और खिलाड़ियों की अनदेखी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है. नौ महीनों से खिलाड़ियों को उनकी डाइट का पैसा नहीं मिला. बुजुर्गों की पेंशन को काटा जा रहा है. महिलाओं की योजनाओं में कटौती हो रही है. युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं. 

Advertisment

लोकतंत्र को अस्थिर करने में खर्च किया जा रहा

उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा सरकार के पास इतना पैसा और ऊर्जा है, तो उसे अपने प्रदेश की व्यवस्था सुधारने में लगाना चाहिए, न कि पंजाब जाकर विधायकों को तोड़ने की कोशिश में. यह बेहद शर्मनाक है कि हरियाणा की जनता के टैक्स का पैसा लोकतंत्र को अस्थिर करने में खर्च किया जा रहा है.

62,000 से अधिक युवाओं को बिना सिफारिश के नौकरियां 

अनुराग ढांडा ने कहा कि दूसरी ओर पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मात्र चार वर्षों में 62,000 से अधिक युवाओं को बिना सिफारिश और बिना भ्रष्टाचार के सरकारी नौकरियां दी हैं. पारदर्शिता और ईमानदारी के आधार पर शासन चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक बिकाऊ नहीं हैं. वे ईमानदारी की राजनीति के प्रतीक अरविंद केजरीवाल की विचारधारा से प्रेरित सच्चे कार्यकर्ता हैं. उन्हें पैसे या पद का लालच देकर तोड़ा नहीं जा सकता.

खरीद-फरोख्त की राजनीति सफल नहीं होने दी जाएगी

अनुराग ढांडा ने साफ किया है कि लोकतंत्र की खरीद-फरोख्त की राजनीति को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा. बेहतर होगा कि हरियाणा सरकार अपनी शेष अवधि जनता की सेवा में लगाए, न कि लोकतांत्रिक सरकारों को अस्थिर करने की नाकाम कोशिशों में.

AAM Admi Party AAP
Advertisment