नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ने का किया एलान, कहा- 'यहां नहीं सुनी जाती काबिल और भविष्य के नेताओं की आवाज'

पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर से हलचल शुरू हो गई है. पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ने का एलान किया है. पार्टी छोड़ने हुए उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वारिंग पर कई आरोप लगाए हैं.

पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर से हलचल शुरू हो गई है. पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ने का एलान किया है. पार्टी छोड़ने हुए उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वारिंग पर कई आरोप लगाए हैं.

author-image
Suhel Khan
New Update
Navjot Kaur Sidhu resigen from congress

नवजोत कौर सिद्धू ने छोड़ी कांग्रेस Photograph: (X@NavjotSidh42212)

पंजाब कांग्रेस एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है. दरअसल, पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ने का एलान किया है. नवजोत कौर सिद्धू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शनिवार देर शाम एक पोस्ट कर इसकी पुष्टि की. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर काबिल नेताओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने अपनी पोस्ट में पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग पर जमकर भड़ास निकाली. इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वारिंग को अब तक का सबसे घिनौना, अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष बताया.

Advertisment

कांग्रेस छोड़ते हुए क्या बोलीं नवजोत कौर सिद्धू?

नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ते हुए राजा वारिंग पर हमला बोलते हुए कहा कि, "आपने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर कांग्रेस को बर्बाद करके खुद को जेल जाने से बचा लिया. आपने 'आप' के साथ मिलीभगत करके छोटे-मोटे फायदे के लिए पार्टी बेच दी." उन्होंने आगे कहा कि, "मेरे लिए तो आपके पास निलंबन पत्र तैयार था, लेकिन उन लगभग 12 वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का क्या जो नवजोत को नुकसान पहुंचाने के लिए मजीठिया के साथ काम कर रहे थे?"

मेरे पास आपके खिलाफ पर्याप्त सबूत- नवजोत कौर सिद्धू

उन्होंने कहा कि, "आपने नवजोत को हराने के लिए उन सभी को बड़े-बड़े पद देकर पुरस्कृत किया. मेरे पास आपको बेनकाब करने के पर्याप्त सबूत हैं." उन्होंने राजा वारिंग पर निशाना साधते हुए कहा कि, लेकिन  मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि मैंने खुद कांग्रेस छोड़ दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई भी होनहार नेता नजर नहीं आता.

'हंसी का पात्र बन गए हैं आप'

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वारिंग पर निशाना साधते हुए नवजोत कौर सिद्धू ने आगे कहा कि, "आपने मेरी सीट पर लोगों को जानबूझकर बिठाया जिससे वे मुझे रहा सकें. आशु, चन्नी, भट्टल जी, डॉ. गांधी जी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपकी कार्रवाई कहां है जिन्होंने खुलेआम आपको और आपकी पार्टी को चुनौती दी है?" उन्होंने वारिंग को लेकर कहा कि, आप हंसी का पात्र बन गए हैं और लोग आपके वीडियो का आनंद ले रहे हैं.

उन्होंने कहा कि, "नवजोत से प्रेम करने वाले कांग्रेसी नेताओं का अपमान करना बंद करें. आप पार्टी को जिताने के बजाय उसे बर्बाद करने में ज्यादा व्यस्त हैं. अपनी मातृ पार्टी के प्रति ईमानदार न होने पर आपको शर्म आनी चाहिए. आपने काफी नुकसान कर दिया है."

किसी पार्टी के नेता ने नहीं किया मुझसे संपर्क: नवजोत कौर सिद्धू

इसके साथ ही नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि, "मैं शायद उन चुनिंदा लोगों में एक हूं जो किसी भी बीजेपी, आप या किसी अन्य पार्टी के नेता से राजनीतिक कारणों से नहीं मिली हूं और न ही किसी पार्टी के किसी नेता ने मुझसे संपर्क किया है." उन्होंने कहा कि, "मैं अपने व्यक्तिगत दृष्टिकोण और अंतरात्मा के आधार पर बात कर रही हूं क्योंकि मैं वाहेगुरु जी के प्रति जवाबदेह हूं, किसी और के प्रति नहीं."

'मैं पंजाब के लोगों की सेवा करना चाहती हूं'

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि, "मैं केवल पंजाब के लोगों की सेवा करना चाहती हूं, जो मैं एक गैर सरकारी संगठन बनाकर कर सकती हूं और गुरु ग्रंथ साहिब जी के उपदेशों को समझकर और जीवित, ज्ञानी संतों की संगति में रहकर अपनी आत्मा के विकास के लिए काम कर सकती हूं, जिससे मैं निस्वार्थ सेवा और आत्मा के विकास के बारे में कुछ सीख सकूं."

ये भी पढ़ें: Navjot Singh Sidhu की पत्नी को कैंसर, पहली कीमो थैरेपी के बाद ऐसी हुई हालत

Punjab Congress Navjot Kaur Sidhu
Advertisment