Punjab News: सीएम मान ने किया निर्माणाधीन सड़कों का औचक निरीक्षण, ठेकेदार के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस

Punjab News: मान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के विकास पर भी जोर दिया जा रहा है. सरकार 4,092 करोड़ रुपये की लागत से 19,373 किलोमीटर ग्रामीण लिंक सड़कों का निर्माण कर रही है.

Punjab News: मान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के विकास पर भी जोर दिया जा रहा है. सरकार 4,092 करोड़ रुपये की लागत से 19,373 किलोमीटर ग्रामीण लिंक सड़कों का निर्माण कर रही है.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
CM Mann surprise inspection

CM Mann surprise inspection Photograph: (NN)

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को पटियाला जिले में एक निर्माणाधीन सड़क पर अनियमितताएं पाए जाने के बाद संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर रीतखेड़ी लिंक रोड का औचक निरीक्षण किया, जहां सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई. उन्होंने अधिकारियों को ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने और उसकी सभी भुगतान प्रक्रियाएं तुरंत रोकने का आदेश दिया.

Advertisment

तीन निर्माणाधीन सड़कों की जांच की

मुख्यमंत्री ने इसके अलावा पटियाला-सरहिंद रोड सहित तीन निर्माणाधीन सड़कों की जांच की, जिनमें से दो पर काम संतोषजनक पाया गया. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सड़कों के नमूने लैब में जांचे जाएं ताकि गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता न हो. मान ने कहा कि इस तरह के औचक निरीक्षण पूरे प्रदेश में जारी रहेंगे, ताकि जनता के पैसे से बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके.

प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा सड़क प्रोजेक्ट

सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार 16,209 करोड़ रुपये की लागत से 44,920 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कर रही है, जो प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा सड़क प्रोजेक्ट है. यह कार्य अगले साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. सभी नई सड़कों के साथ 5 साल की मेंटेनेंस शर्त भी जोड़ी गई है, ताकि सड़कें लंबे समय तक सुरक्षित और बेहतर स्थिति में बनी रहें.

सड़कों के विकास पर भी जोर

मान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के विकास पर भी जोर दिया जा रहा है. सरकार 4,092 करोड़ रुपये की लागत से 19,373 किलोमीटर ग्रामीण लिंक सड़कों का निर्माण कर रही है. हाल ही में बाढ़ से नुकसान झेलने वाले क्षेत्रों में सड़कों को दुरुस्त करने के लिए तेजी से काम हो रहा है.

उन्होंने विभागों को निर्देश दिया कि सीवरेज, पानी की पाइपलाइन, फाइबर आदि के कार्य पहले पूरे किए जाएं, ताकि नई सड़कें जल्द खराब न हों. मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे सड़क निर्माण कार्यों की निगरानी करें और किसी भी अनियमितता की जानकारी सरकार तक पहुंचाएं.

सीएम मान ने दी चेतावनी

मान ने चेतावनी दी कि घटिया निर्माण पाए जाने पर किसी भी ठेकेदार को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि फ्लाइंग स्क्वायड लगातार जांच कर रहा है और कई ठेके रद्द भी किए जा चुके हैं. सरकार का लक्ष्य है कि करदाताओं के पैसों का सही उपयोग हो और पंजाब में विश्वस्तरीय सड़कों का जाल बिछाया जा सके.

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब को इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिए भगवंत मान सरकार गंभीर, जापान और दक्षिण कोरिया दौरे को लेकर कही ये बातें

AAP CM Bhagwant Mann punjab
Advertisment