अमेरिका-ईरान तनाव पर ऊर्जा सुरक्षा का मुद्दा उठा, ‘AAP’ ने सरकार से मांगी स्पष्ट जानकारी

Punjab News: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच आम आदमी पार्टी ने देश की ऊर्जा सुरक्षा और तेल आपूर्ति को लेकर सरकार से स्पष्ट जानकारी देने की मांग की.

Punjab News: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच आम आदमी पार्टी ने देश की ऊर्जा सुरक्षा और तेल आपूर्ति को लेकर सरकार से स्पष्ट जानकारी देने की मांग की.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
manish Sisodia

manish Sisodia Photograph: (File Photo)

Punjab News: आम आदमी पार्टी ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर चिंता जताई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात में देश की तेल आपूर्ति और ऊर्जा नीति को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आनी चाहिए, ताकि लोगों के मन में किसी तरह की आशंका न रहे.

Advertisment

सुरक्षा के लिए रणीनीति बताए सरकार- मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के रूप में विदेशों से आयात करता है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी तरह का युद्ध या तनाव सीधे तौर पर तेल की कीमतों और सप्लाई को प्रभावित कर सकता है. उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच एक ट्रेड डील हुई थी, जिसके बाद ऊर्जा आयात को लेकर कई चर्चाएं सामने आईं. ऐसे में अब जब अमेरिका और ईरान के बीच हालात तनावपूर्ण हैं, तो देश के नागरिक यह जानना चाहते हैं कि सरकार ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए क्या रणनीति तैयार की है.

समय रहते वैकल्पिक स्त्रोतों पर स्पष्टता जरूरी

पंजाब प्रभारी ने आगे कहा कि ऊर्जा सुरक्षा केवल एक आर्थिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा विषय है. पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों का सीधा असर महंगाई पर पड़ता है. अगर वैश्विक स्तर पर तेल की सप्लाई प्रभावित होती है, तो उसका असर भारत जैसे बड़े आयातक देश पर भी पड़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि सरकार समय रहते वैकल्पिक स्रोतों और दीर्घकालिक रणनीति पर स्पष्टता दे.

अपने नागरिकों के हित होनी चाहिए प्राथमिकता

सिसोदिया ने कहा कि भारत की विदेश नीति हमेशा संतुलन और कूटनीतिक समझदारी पर आधारित रही है. ऐसे में मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए सरकार को देश के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के बीच भारत की प्राथमिकता अपने नागरिकों के हित और आर्थिक स्थिरता होनी चाहिए.

भ्रम की स्थति पैदा न होने दें

पार्टी की ओर से यह भी कहा गया कि हाल के दिनों में कुछ अंतरराष्ट्रीय सैन्य गतिविधियों और घटनाओं की खबरें सामने आई हैं, जिनका असर क्षेत्रीय स्थिरता पर पड़ सकता है. ऐसे में भारत सरकार की ओर से आधिकारिक बयान और स्थिति की जानकारी सामने आना जरूरी है, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने.

तेल की कीमतों पर भारत की क्या है तैयारी

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारत एक बड़ा और जिम्मेदार देश है. दुनिया में उसकी अलग पहचान है. इसलिए वैश्विक तनाव के समय भारत की भूमिका और उसकी तैयारियों को लेकर स्पष्टता रहना जरूरी है. उन्होंने कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि मौजूदा हालात में तेल की आपूर्ति, कीमतों और कूटनीतिक स्तर पर भारत की रणनीति क्या है.

तेल बाजार को लेकर क्या कदम उठाए जाएंगे

AAP नेता ने बताया कि इतिहास में वैश्विक संघर्षों का असर अक्सर तेल बाजार पर देखा गया है. ऐसे में सरकार को यह बताना चाहिए कि अगर हालात लंबे समय तक तनावपूर्ण रहते हैं, तो देश में आपूर्ति और कीमतों को स्थिर रखने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे.

AAP ने किया केंद्र से ये आग्रह

आम आदमी पार्टी ने कहा कि उसका उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना है कि देश की ऊर्जा जरूरतें सुरक्षित रहें और आम लोगों पर किसी तरह का अतिरिक्त बोझ न पड़े. पार्टी ने सरकार से आग्रह किया कि वह ऊर्जा नीति और अंतरराष्ट्रीय हालात पर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करे, ताकि लोगों का भरोसा बना रहे.

यह भी पढ़ें: पंजाब हमेशा AAP के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहेगा- सीएम भगवंत मान

यह भी पढ़ें: Punjab News: सरदूलगढ़ में 24.50 करोड़ की आईटीआई का शिलान्यास, CM मान बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य से आएगा बदलाव

Manish Sisodia Punjab News
Advertisment