पंजाब हमेशा AAP के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहेगा- सीएम भगवंत मान

Punjab News: जंतर-मंतर रैली में पंजाब के सीएम भगवंत मान का संबोधन, 2027 में ‘आप’ को भारी बहुमत दिलाने का भरोसा. आइए जानते हैं और क्या कुछ बोले मुख्यमंत्री मान

Punjab News: जंतर-मंतर रैली में पंजाब के सीएम भगवंत मान का संबोधन, 2027 में ‘आप’ को भारी बहुमत दिलाने का भरोसा. आइए जानते हैं और क्या कुछ बोले मुख्यमंत्री मान

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
cm mann

cm mann Photograph: (social media)

Punjab News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आयोजित रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वर्चुअली संबोधन दिया. उन्होंने कहा कि जब भी आम आदमी पार्टी पर कोई चुनौती आई है, पार्टी और मजबूती के साथ उभरी है. जंतर-मंतर को उन्होंने पार्टी की संघर्ष स्थली बताते हुए कहा कि यहां से एक नई ऊर्जा मिलती है.

Advertisment

सच बोलने वालों कुछ याद रखने की जरूरत नहीं

भगवंत मान ने कहा कि सच की ताकत सबसे बड़ी होती है. सच बोलने वालों को कुछ याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि सच हमेशा एक जैसा रहता है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की राजनीति में ईमानदारी और काम की संस्कृति लेकर आई है. अब चुनावी राजनीति में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दे प्रमुख बन गए हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं ने कठिन समय में भी हिम्मत नहीं हारी. जब कई बड़े नेता जेल में थे, तब भी संगठन ने मजबूती से काम किया. जालंधर उपचुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद पार्टी ने जनता के बीच जाकर विश्वास जीता और जीत हासिल की.

जेल में भी जन समस्या ही होती थी प्राथमिकता- सीएम मान

भगवंत मान ने बताया कि जब वे जेल में अरविंद केजरीवाल से मिलने जाते थे, तब भी उनकी प्राथमिकता जनता की समस्याएं ही होती थीं. वे पूछते थे कि लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है या नहीं, किसानों के लिए पानी की व्यवस्था ठीक है या नहीं. उनका स्पष्ट निर्देश था कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पंजाब हमेशा पार्टी के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहेगा

सीएम मान ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि संघर्ष और त्याग से ही बदलाव आता है. इतिहास गवाह है कि सच और हिम्मत के साथ चलने वालों को अंततः सफलता मिलती है. मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि पंजाब की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत देगी. उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा पार्टी के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहा है और आगे भी रहेगा.

यह भी पढ़ें: Punjab News: सरदूलगढ़ में 24.50 करोड़ की आईटीआई का शिलान्यास, CM मान बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य से आएगा बदलाव

CM Bhagwant Mann punjab
Advertisment