/newsnation/media/media_files/2026/02/14/telangana-blast-news-2026-02-14-08-13-18.jpg)
Telangana Blast: तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले में स्थित एक निजी कंपनी में जोरदार धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई. यह हादसा शुक्रवार (13 फरवरी) देर रात चौटुप्पल थाना क्षेत्र के दोथिगुडेम गांव में स्थित Brundavan Laboratories Pvt Ltd में हुआ. बताया जा रहा है कि कंपनी के अंदर रेडिएटर फटने के बाद तेज धमाका हुआ, जिसके तुरंत बाद आग लग गई.
Telangana | A fire accident occurred at a company in Choutuppal Mandal, Ellagiri, Yadadri Bhuvanagiri. Reportedly, two reactors exploded, resulting in a major fire at the company's premises. Further details are awaited.
— ANI (@ANI) February 13, 2026
10 दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
आपको बता दें कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दो रिएक्टरों में विस्फोट होने की भी बात सामने आई है, जिससे आग और तेजी से फैल गई.
Telangana | A massive explosion occurred after a radiator blast at Brundavan Laboratories PVT in Dothigudem, under the Choutuppal Police Station limits in Yadadri Bhuvanagiri district. Ten Fire vehicles have reached the spot and controlled the fire. No casualties have been… https://t.co/gtZPIS3mWY
— ANI (@ANI) February 14, 2026
कोई हताहत नहीं
राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है. फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समय रहते बचाव कार्य शुरू कर दिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया. फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं. कंपनी परिसर को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया है.
यह भी पढ़ें- तेलंगाना में 'कुत्ता-मुक्त गांव' बनाने के लिए 1600 मासूम कुत्तों को दिया मौत का इंजेक्शन, आंध्र से बुलाए डॉगकैचर्स
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us