/newsnation/media/post_attachments/images/2023/01/29/odisha-health-minister-naba-das-53.jpg)
Odisha Health Minister Naba Das( Photo Credit : फाइल पिक)
Odisha: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास ( Odisha Health Minister Naba Das ) की इलाज के दौरान मौत हो गई है. उनको आज यानी रविवार को उनके ही एक सुरक्षाकर्मी ने गोली मार दी थी. गोली उनके सीने में लगी थी, जिसके बाद उनको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. नाबा दास की मौत से उनकी पार्टी समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्री नाबा दास के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर शोक व्यक्त किया है।
ओडिशा: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास एक पुलिसकर्मी ने उन्हें गोली मारी थी। pic.twitter.com/Bx0KT5LZG3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2023
इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वास्थ्य मंत्री नबा दास के बेटे को सांत्वना दी थी. नबा दास को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में गोली मार दी गई थी। उनका भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को लेकर एक एंबुलेंस भुवनेश्वर हवाईअड्डे से एक निजी अस्पताल के लिए रवाना हुई थी. झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास आज एक पुलिस कर्मी द्वारा गोली मारे जाने के बाद उन्हें भुवनेश्वर ले जाया गया था.
Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, हवा के साथ बारिश ने बढ़ाई ठंड
CM Naveen Patnaik has expressed deep shock and distress over the unfortunate death of Minister Naba Das. He was an asset for both the Govt and the party. His death is a great loss to the State of Odisha: Odisha CMO
(file pic) pic.twitter.com/dhU1aVCFhj
— ANI (@ANI) January 29, 2023
इस चौंकाने वाली घटना में एक पुलिस अधिकारी ने झारसुगुड़ा जिले में ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास को गोली मारी दी थी. घटना रविवार को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के गांधी चौक के पास हुई. पुलिस अधिकारी ने दास पर तब गोली चलाई, जब वह एक उद्घाटन समारोह में भाग लेने जा रहे थे. गंभीर रूप से घायल मंत्री को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ब्रजराजनगर उप मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) गुप्तेश्वर भोई ने जानकारी देते हुए बताया था कि पुलिस के एएसआई गोपाल दास ने मंत्री पर अचानक अपने रिवाल्वर से गोली चला दी. आरोपी को हिरासत में लिया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
Source : News Nation Bureau