/newsnation/media/media_files/2026/02/10/maharashtra-school-pakistani-song-2026-02-10-14-52-04.jpg)
महाराष्ट्र के स्कूल में बजाया पाकिस्तानी गाना Photograph: (X)
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है. दरअसल ये वीडियो यवतमाल जिले के उमरखेड नगर परिषद क्षेत्र के एक स्कूल है जहां अब्दुल गफूर शाह नगर परिषद उर्दू स्कूल क्रमांक-2 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस दौरान स्कूली छात्रों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति दी, लेकिन इस दौरान वहां पाकिस्तानी देशभक्ति गीत बजाया गया. इस पाकिस्तानी देशभक्ति गीत पर छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत किया. जिसे लेकर अब बवाल शुरू हो गया है.
बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला गणतंत्र दिवस के अवसर का है. जहां गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आयोजित कार्यक्रम में पाकिस्तान देशभक्ति गाना 'ऐ मर्द-ए-मुजाहिद तेरी ललकार क्या है' बजाया गया. इस गाने पर स्कूल के बच्चे डांस करते नजर आए. इस दौरान बच्चों के हाथों में तलवाल भी नजर आई. बता दें कि इस गाने को पाकिस्तान का सैन्य प्रेरणास्रोत और देशभक्ति गीत माना जाता है. ऐसे में भारत में पाकिस्तान के देशभक्ति गीत को बजाने पर बवाल मचा हुआ है.
बीजेपी नेता की पुलिस में शिकायत
इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी नेता ने गोपाल कलाने ने उमरखेड पुलिस थाने में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया है कि स्कूल जैसे शैक्षणिक संस्थान में इस तरह के गीत बचाना देश की भावनाओं को आहत करने वाला और देशविरोधी कृत्य है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था. उन्होंने इसे स्कूल प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताया है. इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर विरोध देखने को मिल रहा है. उधर सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. उमरखेड पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Abdul Gafoor Shah Urdu School Umarkhed,Maharashtra made students dance with swords to a Pakistani military war song during a school event. BJP leader Gopal Kalane has filed a police complaint calling it treason and demanding strict action against the school admin. PaKistan Prem… pic.twitter.com/j4maEFW6ws
— Ravi Ranjan Singh 🇮🇳 (@RaviRanjanIn) February 9, 2026
स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बीजेपी नेता गोपाल कलाने ने कहा कि, "उमरखेड नगर परिषद क्षेत्र के अब्दुल गफूर शाह उर्दू स्कूल नंबर 2 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 'ऐ मर्द-ए-मुजाहिद तेरी ललकार का है' पाकिस्तानी गाना बजाया गया. जिसपर छात्रों ने नृत्य की प्रस्तुत दी. उन्होंने कहा कि ये गीत एक जिहादी गीत है और पाकिस्तान ने इसे राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया है.
उन्होंने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने इस गीत का इस्तेमाल किया था. ऐसे में इस गीत का बजाकर स्कूल प्रशासन ने देशद्रोह का काम किया है. इसी के चलते उन्होंने स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
ये भी पढ़ें: ‘संघ न राजनीतिक पार्टी, न पैरामिलिट्री संगठन’, बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत; हिंदुओं को लेकर कही ये बातें
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us