‘संघ न राजनीतिक पार्टी, न पैरामिलिट्री संगठन’, बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत; हिंदुओं को लेकर कही ये बातें

मुंबई में RSS के “संघ यात्रा के 100 वर्ष - नए क्षितिज” कार्यक्रम में प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ किसी के विरोध में नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और देशहित में शांतिपूर्वक काम करने वाला संगठन है.

मुंबई में RSS के “संघ यात्रा के 100 वर्ष - नए क्षितिज” कार्यक्रम में प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ किसी के विरोध में नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और देशहित में शांतिपूर्वक काम करने वाला संगठन है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
RSS-Mohan-Bhagwat

Photograph: (RSS)

महाराष्ट्र के मुंबई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यक्रम “संघ यात्रा के 100 वर्ष - नए क्षितिज” का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ की भूमिका, विचारधारा और उद्देश्य पर विस्तार से बात की. कार्यक्रम में उद्योग जगत और फिल्म जगत की कई हस्तियां भी मौजूद रहीं.

Advertisment

कार्यक्रम के दौरान क्या बोले मोहन भागवत?

कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत ने कहा कि संघ किसी के खिलाफ काम नहीं करता, बल्कि समाज को संगठित करने का प्रयास करता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ को दूर से देखने पर गलतफहमियां हो सकती हैं. स्वयंसेवक रूट मार्च करते हैं, लाठी प्रशिक्षण लेते हैं और घोष की धुन बजती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि संघ कोई पैरामिलिट्री संगठन, अखाड़ा या संगीत संस्था है. उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक राजनीति में हो सकते हैं, पर संघ खुद कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है.

भागवत ने आगे कहा कि संघ का काम सिर्फ संघ के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए है. उन्होंने कहा कि संघ किसी से प्रतिस्पर्धा या विरोध करने के लिए नहीं बना, बल्कि बिना टकराव के समाज को मजबूत करने के लिए काम करता है. उन्होंने यह भी कहा कि संघ को न लोकप्रियता चाहिए और न सत्ता.

कांग्रेस को लेकर भागवत का बड़ा बयान

मोहन भागवत ने कांग्रेस की स्थापना का जिक्र करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने इसे “सेफ्टी वाल्व” की तरह बनाया था, लेकिन भारतीयों ने इसे स्वतंत्रता आंदोलन का मजबूत माध्यम बना दिया.

हिंदू को लेकर क्या बोले मोहन भागवत?

हिंदू शब्द पर बोलते हुए मोहन भागवत ने कहा, "हम कहते हैं कि भारत में हिंदू ही हैं और कोई नहीं, हिंदू हैं यानी क्या, हिंदू कहने से उसे रिलिजन ना मानें, पूजा, बाती, कर्मकांड ना मानें, हिंदू एक विशेष समुदाय का नाम नहीं है, हिंदू संज्ञा नहीं है, नाउन नहीं है, हिंदू विश्लेषण है." उन्होंने सभी समुदायों के साथ सम्मान और सौहार्द से रहने पर जोर दिया.

बीजेपी संघ की पार्टी नहीं है- मोहन भागवत

मोहन भागवत ने कहा, “फिर से गुलामी नहीं आएगी इस बात की गारंटी क्या है? हमारे समाज में कमी है, हममें एकता नहीं है. हमारा समय लग गया एक काम में लेकिन किस को एक काम को करना है. सब अच्छे कामों की पूर्णता जिससे होगी, वो करने का काम संघ है. बीजेपी संघ की पार्टी नहीं है, संघ के स्वयंसेवक उसमें हैं. सम्पूर्ण समाज को संगठित करने के अलावा संघ को कोई दूसरा काम नहीं करना है. वो सब करेंगे, वो स्वयंसेवक का काम है. संघ को लोकप्रियता नहीं चाहिए.”

यह भी पढ़ें- Mumbai BMC New Mayor: जानिए किस दिन होगा मुंबई मेयर चुनाव?

MAHARASHTRA NEWS RSS Mohan Bhagwat national news
Advertisment