मौलाना नदीम अख्तर के एसपी व कलेक्टर को गुलदस्ता देने पर मचा सियासी बवाल

पैगम्बर मुहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक बयान के बाद भड़काऊ भाषण देने वाले बूंदी के मौलाना मुफ्ती नदीम अख्तर एक बार फिर चर्चा में है. चर्चा की वजह बना उनकी ओर से डीएम और एसपी को दिया गया गुलदस्ता .

पैगम्बर मुहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक बयान के बाद भड़काऊ भाषण देने वाले बूंदी के मौलाना मुफ्ती नदीम अख्तर एक बार फिर चर्चा में है. चर्चा की वजह बना उनकी ओर से डीएम और एसपी को दिया गया गुलदस्ता .

author-image
Iftekhar Ahmed
New Update
Maulana Nadeem

मौलाना नदीम के एसपी व कलेक्टर को गुलदस्ता देने पर मचा सियासी बवाल( Photo Credit : News Nation)

पैगम्बर मुहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक बयान के बाद भड़काऊ भाषण देने वाले बूंदी के मौलाना मुफ्ती नदीम अख्तर एक बार फिर चर्चा में है. चर्चा की वजह बना उनकी ओर से डीएम और एसपी को दिया गया गुलदस्ता . नदीम अख्तर ने बूंदी के कलेक्टर एसपी को फूलों के गुलदस्ते दिए वह भी तब  कलेक्टर और एसपी उससे मिलने पहुंचे ईद की नमाज के वक्त. लेकिन इस गुलदस्ता से राजस्थान में सियासी तूफान आ गया है. भाजपा ने इसको लेकर गहलोत सरकार पर हमला बोला है. भाजपा नेताओं का कहना है कि आखिर गहलोत सरकार में कलेक्टर और एसपी ऐसे मौलाना से गुलदस्ते लेकर क्या संदेश दे रहे हैं. भाजपा का आरोप है कि इस मौलाना ने भड़काऊ भाषण देकर राजस्थान की सांप्रदायिक फिजा में जहर घोलने की कोशिश की. 

Advertisment

सोशल मीडिया पर मौलाना की दो तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है. इन तस्वीर में बूंदी के एसपी और जिला कलेक्टर भड़काऊ बयानबाजी के आरोपी मौलाना नदीम अख्तर से मुलाकात करते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान नदीम अख्तर दोनों को गुलदस्ते देते हुए नजर आ रहे हैं. यह तस्वीरें वायरल हुई तो बीजेपी ने गहलोत सरकार पर हमला बोलने में देर नहीं लगाई. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने ट्वीट कर इसे आरोपी नदीम के साथ गहलोत सरकार का याराना बताया. बीजेपी ने कहा कि इसी वजह से राजस्थान में गर्दन काटने जैसे अपराध हो रहे हैं और यह मुस्लिम तुष्टिकरण है. 

ये भी पढ़ें- द्रौपदी मुर्मू के बहाने शिवसेना ने NDA की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ

दूसरी तरफ गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी ने कहा कि जब मौलाना नदीम अख्तर को जमानत मिल चुकी है और वह पुलिस को और प्रशासन को गुलदस्ते दे रहा है तो इसमें गलत क्या है. हालांकि, मंत्री यह भी कह रहे हैं कि किसी भी ऐसे व्यक्ति का समर्थन नहीं किया जा सकता, जो सांप्रदायिकता को आगे बढ़ाते हों.

दरअसल, मौलाना नदीम अख्तर वही शख्स है, जिनका एक वीडियो कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था. बूंदी में एक कार्यक्रम में कन्हैया लाल हत्याकांड से पहले भाषण देते हुए नदीम अख्तर ने कहा था कि नबी की शान में गुस्ताखी करने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे, जबान काट दी जाएगी. कन्हैया लाल हत्याकांड के बाद नदीम अख्तर के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी के लिए केस दर्ज हुआ था. इसके बाद पुलिस में मौलाना को गिरफ्तार कर लिया था. मौलाना नदीम अख्तर बूंदी के मुफ्ती और शहर काजी है और बूंदी में एक मस्जिद में ईद की नमाज कराने की जिम्मेदारी नदीम अख्तर के पास ही है. जब वह ईद की नमाज करवा रहे थे, उसी दौरान एसपी और कलेक्टर वहां पहुंचे और नदीम अख्तर से मिले. इसी दौरान नदीम अख्तर ने फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया.

Source : Lal Singh Fauzdar

mufti nadeem akhtar mufti nadeem mufti nadeem akhtar saqafi maulana mufti nadeem mufti nadeem bayan
Advertisment