उद्घाटन से पहले ही सुर्खियों में, सोशल मीडिया पर क्यों बनाया जा रहा है इस फ्लाइओवर का मजाक

मुंबई से सटे मीरा-भायंदर इलाके में बना नया फ्लाइओवर उद्घाटन से पहले ही विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर इस फ्लाइओवर की इंजीनियरिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं और लोग इसे खतरनाक बता रहे हैं।

मुंबई से सटे मीरा-भायंदर इलाके में बना नया फ्लाइओवर उद्घाटन से पहले ही विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर इस फ्लाइओवर की इंजीनियरिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं और लोग इसे खतरनाक बता रहे हैं।

author-image
Pankaj R Mishra
New Update
Mumbai-flyover-news

मुंबई से सटे मीरा-भायंदर इलाके में बना नया फ्लाइओवर उद्घाटन से पहले ही विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर इस फ्लाइओवर की इंजीनियरिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं और लोग इसे खतरनाक बता रहे हैं। आरोप है कि तेज रफ्तार गाड़ियों के लिए यह फ्लाइओवर भविष्य में हादसों का कारण बन सकता है।

Advertisment

उद्घाटन से पहले ट्रोलिंग का उद्घाटन

मीरा रोड से भायंदर स्टेशन की ओर जाने वाला यह नवनिर्मित फ्लाइओवर अभी शुरू भी नहीं हुआ और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गया। फ्लाइओवर की शुरुआत चार लेन से होती है, लेकिन भायंदर की तरफ करीब 500 मीटर पहले यह अचानक दोनों ओर से सिंगल लेन में बदल जाता है। इसी डिजाइन को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कोई गाड़ी तेज रफ्तार में फ्लाइओवर पर होगी, तो अचानक लेन कम होने की वजह से यहां बड़े हादसे हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर लोग इंजीनियर और डिजाइन पर तंज कस रहे हैं।

MNS ने साधा निशाना, इंजीनियर को दी हजामत करने की सलाह

इस मुद्दे पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भी मैदान में उतर आई। MNS नेता संदीप राणे फ्लाइओवर पर पहुंचे और प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। उन्होंने फ्लाइओवर पर फूल-माला चढ़ाई और अपने साथ हजामत करने वाला अस्तुरा भी लेकर पहुंचे। संदीप राणे ने कहा कि जिस इंजीनियर ने इस फ्लाइओवर का डिजाइन किया है, उसे इंजीनियरिंग छोड़कर नाई का काम कर लेना चाहिए। एमएनएस नेता ने कहा की हम देखना चाहते हैं की इस फ्लाइओवर के उद्घाटन के लिए महाराष्ट्र के कौनसे मंत्री मीरा रोड आते हैं। एमएनएस पार्टी के तीखे रूख के बाद इस फ्लाइओवर को लेकर शुरू हुआ विवाद और तेज़ हो गया।

MMRDA की सफाई - भविष्य में चौड़ाई की योजना

विवाद बढ़ता देख अब MMRDA ने भी इस मामले में सफाई दी है। MMRDA का कहना है कि फ्लाइओवर “अचानक संकरा” नहीं होता। चार लेन से दो लेन में बदलाव डिजाइन की खामी नहीं, बल्कि जमीन की उपलब्धता और भविष्य की ट्रैफिक योजना के अनुसार किया गया है। MMRDA के X पर अपना बयान जारी करते हुए लिखा है कि, “फ्लाइओवर का चार लेन से दो लेन में परिवर्तन किसी भी तरह की डिजाइन खामी नहीं है। यह बदलाव जमीन की उपलब्धता, मौजूदा सड़क चौड़ाई और भविष्य की ट्रैफिक नेटवर्क योजना को ध्यान में रखकर किया गया है। भायंदर ईस्ट और वेस्ट को जोड़ने के लिए आगे अतिरिक्त लेन का प्रावधान भी रखा गया है। फिलहाल फ्लाइओवर का उद्देश्य ट्रैफिक का बेहतर बंटवारा कर जाम कम करना है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए साइन बोर्ड, रम्बल स्ट्रिप्स, डिलिनेटर्स और एंटी-क्रैश बैरियर समेत सभी जरूरी सेफ्टी इंतजाम किए गए हैं।” कुल मिलाकर, उद्घाटन से पहले ही यह फ्लाइओवर राजनीतिक और सोशल मीडिया बहस का मुद्दा बन चुका है। अब देखना होगा कि आम लोगों की सुरक्षा को लेकर उठे सवालों पर जमीनी स्तर पर क्या बदलाव किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Pune: तेज रफ्तार कार का कहर, पांच साल के मासूम को रौंदा, सामने आया वीडियो

MAHARASHTRA NEWS
Advertisment