/newsnation/media/media_files/2025/12/22/raj-and-uddav-2025-12-22-10-35-22.jpg)
Udhav and Raj thackery
Maharashtra Local Body Elections Result: महाराष्ट्र के नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इन परिणामों ने महाराष्ट्र के भविष्य की तस्वीर साफ कर दी है। इस बार महायुति गठबंधन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उसने कुल 207 नगराध्यक्ष पदों पर जीत दर्ज कराई है। वहीं मुंबई नवनिर्माण नवनिर्माण सेना (MNS) को कहरा झटका लगा है। पार्टी को एक भी सीट हासिल नहीं हुई है। 288 नगर परिषदों और नगर पंचायत में हुए चुनाव में MNS को एक भी नगराध्यक्ष नहीं मिला है। इसे पार्टी की बड़ी हार के रूप में देखा जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 21 दिसंबर को जारी परिणामों में देखें तो भाजपा—नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन ने कुल 207 नगराध्यक्ष पदों पर जीत दर्ज की है। इसमें BJP को 117, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को 53 और अजित पवार के गुट की NCP को 37 पद हासिल हुए हैं।
शिवसेना ने 9 और शरद पवार गुट की NCP ने 7 पद जीते
वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) को कुल 44 नगराध्यक्ष पदों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 28, उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने 9 और शरद पवार गुट की NCP ने 7 पद जीते। इन सबके बीच MNS एक भी सीट जीत नहीं पाई है। इससे पहले अगस्त 2025 में मुंबई BEST कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी चुनाव में भी MNS कोई सीट नहीं मिली थी। वहीं शिवसेना (UBT) के संयुक्त पैनल को सीट नहीं हासिल हुई थी। इस चुनाव में भी BJP-समर्थित पैनल को 21 सीटें मिलीं थीं।
इससे पहले नवंबर 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में MNS का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। पार्टी ने 135 सीटों पर चुनाव लड़ा। इसमें एक भी सीट जीत नहीं सकी थी। लगातार मिल रही हार से पार्टी की राजनीतिक रणनीति और भविष्य को लेकर सवाल उठने शुरू हो चुके हैं।
15 जनवरी को होना है बीएमसी चुनाव
इस बीच MNS की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 15 दिसंबर को ऐलान किया था कि महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनाव एक ही चरण में 15 जनवरी 2026 को कराए जाने वाले हैं। इसमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी शामिल है। आयोग के अनुसार इन चुनावों के नतीजे 16 जनवरी 2026 को आएंगे। इसमें राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की पार्टियां गठबंधन में उतरने वाली हैं।
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us