/newsnation/media/media_files/2025/12/21/maharashtra-by-election-result-2025-12-21-09-07-07.jpg)
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे आज (21 दिसंबर) घोषित किए जा रहे हैं. शनिवार (20 दिसंबर) को हुए मतदान की वोटों की गिनती आज सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है. इस चुनाव को अगले महीने होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से पहले सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के लिए अहम माना जा रहा है.
आपको बता दें कि राज्य में 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान कराया गया था. इसके अलावा विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों में 143 सदस्य पदों के लिए भी वोट डाले गए. 20 दिसंबर को मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ और शाम 5:30 बजे समाप्त हुआ. महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजे को लेकर ताजा अपडेट्स जानने के लिए न्यूज नेशन की डिजिटल टीम के साथ जुड़े रहें.
यह भी पढ़ें- Maharashtra: आज आएंगे महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे, महायुति और MVA के बीच टक्कर
- Dec 21, 2025 21:49 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: अमित शाह ने महायुति की जीत का स्वागत किया
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा स्थानीय निकाय चुनावों में महायुति गठबंधन की जीत का स्वागत किया है. उन्होंने कहा, महाराष्ट्र नगर पंचायत और नगर परिषद चुनावों में महायुति को भारी समर्थन देने के लिए राज्य की जनता का आभार. यह जीत पीएम मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के केंद्र और राज्य सरकारों के तहत हर वर्ग के कल्याण के दृष्टिकोण पर जनता का आशीर्वाद है. इस जीत पर वे सीएम देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार और एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को अपनी शुभकामनाएं देता हूं.
- Dec 21, 2025 20:27 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: महायुति ने किया जीत का दावा, रुझानों में 200 का आंकड़ा पार
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: राज्य चुनाव आयोग की ओर से अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. मगर सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने रविवार को निर्णायक बढ़त का दावा किया है. शुरुआती रुझान नगर परिषदों और स्थानीय निकायों में उसके पक्ष में व्यापक जनादेश की ओर इशारा करते हैं. भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. नए आंकड़ों के तहत भाजपा 118 सीटों पर आगे चल रही है. शिंदे सेना 59 सीटों के साथ दूसरे और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी 37 सीटों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रही. मतगणना जारी रहने के दौरान महायुति गठबंधन ने शुरुआती रुझानों में 200 का आंकड़ा पार कर लिया.
- Dec 21, 2025 17:33 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: परिणाम और महायुति की जीत आने वाले समय की सिर्फ एक झलक है, बोले-डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों की एक झलक मात्र हैं. शिंदे सेना के नेता ने शिवसेना की सफलता दर की सराहना करते हुए कहा कि ये परिणाम उनकी पार्टी की ओर से किए गए अच्छे काम का प्रमाण हैं. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "परिणाम जनता की राजनीति से ऊपर विकास को प्राथमिकता देने की प्रवृत्ति को दर्शाते हैं. चुनावों में महायुति की भव्य जीत सिर्फ एक झलक है. महायुति आगामी नगर निगम चुनावों में भी यही प्रदर्शन दोहराएगी."
- Dec 21, 2025 17:27 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: लातूर में भाजपा ने 5 में से 4 सीटों पर अध्यक्ष पद जीता
नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों परिणामों के ऐलान हो रहे हैं. भाजपा ने लातूर जिले की पांच में से चार स्थानीय निकायों में अध्यक्ष पद जीत लिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा ने उदगीर, अहमदपुर, नीलांगा और रेनापुर स्थानीय निकायों में अध्यक्ष पद हासिल किया है, जबकि उसके सहयोगी महायुति दल, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने औसा सीट जीती है.
- Dec 21, 2025 15:10 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: महाराष्ट्र के रायगढ़ में एनसीपी को बड़ी जीत, 20 में से 18 सीटें जीतीं
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: महाराष्ट्र के रायगढ़ में अजीत पवार की एनसीपी ने रोहा नगरपालिका में बड़ी जीत हासिल की है. यहां पर 20 में से 18 सीटें जीत मिली है. इस दौरान कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए नजर आए.
- Dec 21, 2025 14:27 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष बोले, 'लोगों ने फडणवीस के नेतृत्व पर भरोसा जताया'
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने रविवार को कहा कि राज्य की जनता ने पार्टी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।इसका श्रेय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जाता है। चव्हाण ने कहा, “महाराष्ट्र की जनता ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई पर भरोसा जताया है, क्योंकि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में राज्य प्रगति करेगा।”
- Dec 21, 2025 13:59 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: सभी सीटों के रुझान/नतीजे आए
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के सभी 288 सीटों के रुझान/नतीजे सामने आ चुके हैं. बता दें कि महायुति 214 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी-130, शिवसेना (शिंदे)-51, एनसीपी (अजीत पवार-33), सीटों पर बढ़त बनाए हुए है या जीत चुकी है. वहीं महाविकास अघाड़ी को केवल 52 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है.
- Dec 21, 2025 13:50 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: नितिन गडकरी के घर पहुंचे देवेंद्र फडणवीस
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके घर मिलने गए. इस मुलाकात में आने वाले नगर निगम चुनावों पर चर्चा हो सकती है.
Nagpur, Maharashtra: Chief Minister Devendra Fadnavis visits Union Minister Nitin Gadkari at his residence. The meeting may involve discussions on the upcoming municipal elections. pic.twitter.com/1baRmfMvKD
— IANS (@ians_india) December 21, 2025 - Dec 21, 2025 13:35 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: खामगांव में BJP ने 18 सीटें जीतीं
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव में बीजेपी ने 18 सीटें जीतीं, जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ता ऑफिस के बाहर जश्न मना रहे हैं.
Buldhana, Maharashtra: BJP secures 18 seats in Khamgaon, Buldhana district, with party workers celebrating outside the office. pic.twitter.com/1KCcGQbxXc
— IANS (@ians_india) December 21, 2025 - Dec 21, 2025 13:22 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: भगूर नगर परिषद में NCP उम्मीदवार को मिली जीत
Maharashtra Local Body Election 2025 Live:भगूर (नासिक) नगर परिषद में, शिवसेना (शिंदे गुट) 25 साल बाद सत्ता से बाहर हो गई, और NCP की प्रेरणा बलकावड़े ने मेयर का चुनाव जीत लिया.
Nashik, Maharashtra: In Bhagur Municipal Council, Shiv Sena (Shinde faction) lost power after 25 years, with NCP’s Prerana Balkawade winning the mayoral election pic.twitter.com/XMzdDA39cR
— IANS (@ians_india) December 21, 2025 - Dec 21, 2025 12:56 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: महायुति गठबंधन का पूरी तरह दबदबा रहेगा- गिरीश महाजन
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव नतीजों पर मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, “नगर परिषदों और निगमों के सभी चुनाव नतीजे आ जाएंगे. मैं कह सकता हूं कि महायुति गठबंधन का पूरी तरह दबदबा रहेगा. उत्तरी महाराष्ट्र की बात करें तो किसी और के लिए बहुत मुश्किल होगा. महायुति लगभग हर जगह हावी रहेगी.”
Jalgaon, Maharashtra: On local body election results, Minister Girish Mahajan says, "All the election results for municipal councils and corporations will be out. I can say that the complete dominance will be with the MahaYuti alliance. Talking about North Maharashtra, it will be… pic.twitter.com/PzPZPqtHku
— IANS (@ians_india) December 21, 2025 - Dec 21, 2025 12:34 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना के उम्मीदवार को मिली जीत
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव में महायुति का परचम लहरा उठा है. बता दें कि छत्रपति संभाजीनगर में पूर्व मेयर दीपक देशमुख हार गए हैं, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना के उम्मीदवार वेंकटेश शिंदे को जीत मिली है.
- Dec 21, 2025 12:12 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में BJP की धूम
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: महाराष्ट्र के नगर अध्यक्ष और नगर पालिका मेयर चुनाव के अब तक आए रुझानों में बीजेपी एकतरफा जीत हासिल करती दिख रही है. यहां 288 सीटों में से बीजेपी 105 सीटों पर जीत के साथ शानदार प्रदर्शन किया है. इस चुनाव में दूसरे स्थान पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना 36 सीटों, जबकि अजित पवार की एनसीपी 34 पर आगे है. वहीं दूसरी तरफ महाविकास आघाड़ी गठबंधन की हालत खस्ता है. यहां कांग्रेस महज 13, एनसीपी एसपी- 15 और शिवसेना यूबीटी 10 सीटों पर आगे चल रही है.
- Dec 21, 2025 12:02 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे
शिर्डी, महाराष्ट्र: बीजेपी के मेयर 19 महायुति पार्षदों के साथ जीत गए. नगर पालिका चुनाव में तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की.
Shirdi, Maharashtra: BJP’s mayor wins alongside 19 MahaYuti councillors. Three independent candidates also secured victories in the municipal elections pic.twitter.com/wtia2FUmB7
— IANS (@ians_india) December 21, 2025 - Dec 21, 2025 11:51 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: काउंटिंग सेंटर पर हंगामा
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: बीड (महाराष्ट्र) नगर परिषद चुनावों की वोटों की गिनती शुरू हो गई है, और जैसे ही उम्मीदवारों को काउंटिंग सेंटर में जाने दिया जा रहा था, गेट पर हंगामा हो गया. उम्मीदवार और उनके समर्थक अंदर जाने की जिद कर रहे थे, जिससे सेंटर पर पुलिस और उनके बीच बहस हो गई.
Beed, Maharashtra: The counting process has begun, and as candidates were being allowed into the counting centre, chaos broke out at the gate. Candidates and their workers insisted on entering, leading to arguments between them and the police at the centre pic.twitter.com/ivkLHkbB2R
— IANS (@ians_india) December 21, 2025 - Dec 21, 2025 11:28 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: त्र्यंबकेश्वर नगर परिषद
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: त्र्यंबकेश्वर (नासिक) नगर परिषद चुनावों के लिए वोटों की गिनती आज शुरू हो गई, जिसमें उम्मीदवारों और अधिकारियों की मौजूदगी में EVM और बैलेट बॉक्स की सील खोली गईं. शांतिपूर्ण माहौल में कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती जारी है.
Nashik, Maharashtra: Vote counting for the Trimbakeshwar Municipal Council elections began today, with EVM and ballot box seals opened in the presence of candidates and officials. Counting is underway under strict security in a peaceful environment pic.twitter.com/FFvHng1csR
— IANS (@ians_india) December 21, 2025 - Dec 21, 2025 11:16 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: भगूर नगर परिषद चुनाव
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: नासिक (महाराष्ट्र), भगूर नगर परिषद चुनाव और 2025 के चेयरपर्सन पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से हुए, जिसमें 16 पोलिंग बूथ पर 20 उम्मीदवार मैदान में थे और 12,255 वोटरों ने वोट डाले.
Nashik, Maharashtra: The Bhagoore Municipal Council elections and the 2025 chairperson’s poll were conducted peacefully and transparently, with 20 candidates in the fray across 16 polling booths and 12,255 voters casting their ballots pic.twitter.com/coTzxRQzIL
— IANS (@ians_india) December 21, 2025 - Dec 21, 2025 11:05 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: महाराष्ट्र के धुले जिले में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है. नई बनी पिंपलनेर नगर परिषद, साथ ही शिरपुर और शिंदखेड़ा नगर पालिकाओं के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं.
Dhule, Maharashtra: Vote counting for local body elections in Dhule district is underway. The results for the newly formed Pimpalner Municipal Council, as well as Shirpur and Shindkheda municipalities, are being announced today pic.twitter.com/A7WNPSQbDW
— IANS (@ians_india) December 21, 2025 - Dec 21, 2025 10:56 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: लातूर नगर निगम
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: लातूर (महाराष्ट्र) में एक नगर पंचायत और चार नगर परिषदों के चुनाव नतीजे आज (21 दिसंबर) घोषित किए जाएंगे, जिससे 32 अध्यक्ष और 128 पार्षद सीटों पर चुनाव लड़ रहे 545 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय होगा.
Latur, Maharashtra: Election results for one Nagar Panchayat and four Municipal Councils in Latur will be announced today, deciding the political future of 545 candidates contesting 32 president and 128 councillor seats pic.twitter.com/z3s1GXMkJ2
— IANS (@ians_india) December 21, 2025 - Dec 21, 2025 10:42 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: पुलिस की कड़ी सुरक्षा
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर नगर निगम चुनाव की गिनती और नतीजों को लेकर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है. देखिए तस्वीरें…
Nasik, Maharashtra: Ahead of Trimbakeshwar Municipal Corporation election counting and results, police tighten security pic.twitter.com/BWXYgCkSGh
— IANS (@ians_india) December 21, 2025 - Dec 21, 2025 10:24 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: पार्टी कार्यकर्ताओं को सेंटर के अंदर जाने की मिली इजाजत
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: महाराष्ट्र नगर परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. बता दें कि कड़ी पुलिस जांच के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रक्रिया देखने के लिए सेंटर के अंदर जाने की इजाजत दी गई है.
Sambhajinagar, Maharashtra: Vote counting for the Municipal Council and Panchayat Committee elections is about to begin, with party workers allowed inside the center after strict police checks to observe the process pic.twitter.com/vjigN5YK3R
— IANS (@ians_india) December 21, 2025 - Dec 21, 2025 10:13 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: वोटों की गिनती शुरू
Maharashtra Local Body Election 2025 Live:महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. ऐसे में थोड़ी देर में रुझानों का सिलसिला शुरू हो जाएगा.
- Dec 21, 2025 09:32 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: 20 दिसंबर को हुई थी वोटिंग
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान कराया गया था. इसके अलावा विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों में 143 सदस्य पदों के लिए भी वोट डाले गए. 20 दिसंबर को मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ और शाम 5:30 बजे समाप्त हुआ.
- Dec 21, 2025 09:20 IST
Maharashtra Local Body Election 2025 Live: आज आएंगे महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजे
Maharashtra Local Body Election 2025 Live:महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे आज (21 दिसंबर) घोषित किए जा रहे हैं. वोटों की गिनती आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us