शिंदे कैबिनेट: 18 मंत्रियों का शपथ ग्रहण, अब्दुल सत्तार इकलौते मुस्लिम मंत्री

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने आज अपने कैबिनेट का विस्तार किया. इस विस्तार में 18 नए मंत्री बनाए गए हैं. कैबिनेट विस्तार में चुने गए बीजेपी के 9 नेता और एकनाथ शिंदे खेमे के 9 नेताओं ने मुंबई में राजभवन में...

author-image
Shravan Shukla
New Update
Maharashtra Cabinet expansion Live Updates

Maharashtra Cabinet expansion Live Updates( Photo Credit : Twitter/Rajbhawan)

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने आज अपने कैबिनेट का विस्तार किया. इस विस्तार में 18 नए मंत्री बनाए गए हैं. कैबिनेट विस्तार में चुने गए बीजेपी के 9 नेता और एकनाथ शिंदे खेमे के 9 नेताओं ने मुंबई में राजभवन में महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री (Maharashtra Cabinet Minister) के रूप में शपथ ले ली. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एलओपी (Leader of Opposition) अजीत पवार राजभवन में मौजूद रहे. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके साथ ही शिंदे कैबिनेट की संख्या 2 से सीधे 20 पहुंच गई.

Advertisment

ये भी पढ़ें: Google के डेटा सेंटर में धमाका, शॉर्ट सर्किट की वजह से तीन कर्मचारी झुलसे

महाराष्ट्र के सभी हिस्सों को मिली मंत्रिमंडल में जगह

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में लगभग सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है. अब्दुल सत्तार के तौर पर मुस्लिम चेहरे को भी कैबिनेट में जगह मिली है. एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व कुछ इस तरह से है. उत्तर महाराष्ट्र से गुलाब राव पाटिल, गिरीश महाजन, दादा भुसे और विजय कुमार गावित. विदर्भ से सुधीर मुनगुंटीवार और संजय राठौड. मराठवाडा से संदीपान भुमरे, अतुल सावे, अब्दुल सत्तार और तानाजी सावंत. पश्चिम महाराष्ट्र से चंद्रकांत पाटिल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, शंभूराजे देसाई और सुरेश खाडे मंत्रिमंडल. कोंकण और मुंबई से उदय सामंत, दीपक केसरकर, मंगल प्रभात लोढा और रविंद्र चौव्हाण के नाम शामिल हैं. 

HIGHLIGHTS

  • महाराष्ट्र सरकार ने किया कैबिनेट का विस्तार
  • शिंदे गुट के 9 विधायक बन गए मंत्री, बीजेपी के भी 9 MLA बनें मंत्री
  • मुस्लिम चेहरे के तौर पर अब्दुल सत्तार बने मंत्री
Eknath Shinde Shinde Cabinet maharashtra cabinet expansion अब्दुल सत्तार
      
Advertisment