महाराष्ट्र के बीड़ में चलती कार बनी आग का गोला, डॉक्टर दंपत्ति ने कूदकर बचाई अपनी जान

महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अपने खेत की ओर जा रहे एक डॉक्टर दंपत्ति की कार में अचानक आग लग गई. गनीमत रही कि धुआं उठते ही दोनों समय रहते बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई.

महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अपने खेत की ओर जा रहे एक डॉक्टर दंपत्ति की कार में अचानक आग लग गई. गनीमत रही कि धुआं उठते ही दोनों समय रहते बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई.

author-image
Ravi Prashant
New Update
car burning accident

बर्निंग कार एक्सीडेंट Photograph: (AI)

महाराष्ट्र के बीड़ जिले से रविवार सुबह एक डराने वाली खबर सामने आई. यहां एक डॉक्टर दंपत्ति की कार में अचानक भीषण आग लग गई. गनिमत यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई और दोनों सुरक्षित हैं. यह घटना बीड़ तहसील के मांजरासुम्बा-पाटोदा रोड पर महाजनवाड़ी चौराहे के पास सुबह करीब 6:15 बजे हुई. डॉक्टर दंपत्ति अपनी कार से अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

Advertisment

धुआं देखते ही गाड़ी से बाहर कूदे

पुलिस के मुताबिक, गाड़ी चलाते समय दंपत्ति को अचानक कार के अगले हिस्से से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया. खतरे को भांपते हुए उन्होंने बिना देर किए तुरंत गाड़ी रोकी और नीचे उतर गए. उनके बाहर निकलते ही कुछ ही सेकंड्स के अंदर पूरी कार आग की लपटों में घिर गई. देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस मंजर को देखकर सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों में भी कुछ देर के लिए डर का माहौल बन गया.

शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह

शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि कार की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह आग लगी होगी. घटना की जानकारी मिलते ही महाजनवाड़ी के सरपंच और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की. हालांकि, तब तक गाड़ी काफी ज्यादा जल चुकी थी.

ये भी पढ़ें- Maharashtra, Beed, Car Fire, Doctor Couple, Short Circuit, Incident, Sunday Morning, Lucky Escape, Panic, Firefighting, Local Residents, Manjarsumba Road, Vehicle Fire, Safety, Police, News, Maharashtra Police, Burning Car, Beed Tehsil, No Injuriesबांग्लादेश में विपक्षी पार्टी को वोट देने पर महिला के साथ घिनौनी हरकत, गैंगरेप का मामला सामने आया

maharashtra
Advertisment