महाराष्ट्र के अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर किया गया, CM शिंदे ने ऐलान

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिले के नाम के बदलने का ऐलान किया है.  यह फैसला 31 मई को अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर लिया गया है.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिले के नाम के बदलने का ऐलान किया है.  यह फैसला 31 मई को अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर लिया गया है.

author-image
Prashant Jha
एडिट
New Update
cm shende

एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र( Photo Credit : फाइल फोटो)

Ahmednagar renamed as Ahilya Nagar: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले को अब अहिल्याबाई होलकर के नाम से जाना जाएगा. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिले के नाम के बदलने का ऐलान किया है.  यह फैसला 31 मई को अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर लिया गया है. महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने पिछले साल दिसंबर 2022 में विधान परिषद में बताया था कि उन्होंने 18वीं सदी की मालवा रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर अहमदनगर का नाम रखने का प्रस्ताव रखा था. शिक्षा मंत्री के प्रस्ताव पर महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्याबाई होल्कर रखने का फैसला किया है.

कई शहरों के नाम बदले गए

Advertisment

बता दें कि अहमदनगर जिले का नाम बदलने की मांग लंबे समय कीजा रही थी. बुधवार को सीएम शिंदे अहिल्याबाई के जन्म स्थल पहुंचे. उनके साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे. हाल ही में औरंगाबाद का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद का नाम बदलकर 'धाराशिव' किया गया था. इसके बाद बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट ने अहमदनगर जिले का नाम बदलने की मांग तेज कर रखी थी. पार्टियों की मांग और लोगों की अपील पर अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सरकार ने अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: बृजभूषण सिंह के खिलाफ जांच जारी, दिल्ली पुलिस का सामने आया ये बड़ा बयान

निजामशाही के नाम से भी जाना जाता था अहमदनगर
जिले की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह 240 ईसा पूर्व से शुरू होने वाले साम्राज्यों का हिस्सा रहा है. आजादी से बहुत पहले अहमदनगर निजामशाही के नाम से भी जाना जाता था. 1486 में मलिक अहमद निजाम शाह बहमनी सल्तनत के निजाम बने और उन्होंने 1494 में इसका नाम अपने नाम पर अहमदनगर रखा. लंबे समय से इस जिले के नाम बदलने की मांग चल रही थी. सरकार ने लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए जिले का नाम बदलने का फैसला किया.

ahmednagar as ahilyanagar maharashtra Maharashtra CM Eknath Shinde ahmednagar renamed as ahilyanagar
Advertisment