Maharashtra: नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में भीषण ब्लास्ट, 17 लोगों की मौत, 18 घायल

Nagpur Factory Blast: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को विस्फोटक बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया. हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए.

Nagpur Factory Blast: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को विस्फोटक बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया. हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए.

author-image
Suhel Khan
New Update
Nagpur Factory Blast

नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका Photograph: (ANI)

Nagpur Factory Blast: महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को विस्फोटक बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया. जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई. जबकि  18 लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, ये धमाका नागपुर जिले के इंडस्ट्रियल इलाके की एक फैक्ट्री में हुआ. ये धमाका खनन में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक और अन्य विस्फोटक सामग्री बनाने वाली कंपनी में हुआ. हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है.

Advertisment

SBL एनर्जी लिमिटेड की पैकिंग यूनिट में हुआ धमाका

बताया जा रहा है कि ये धमाका नागपुर जिले की कटोल तहसील के राउलगांव में स्थित SBL एनर्जी लिमिटेड की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुआ है. धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री परिसर में मौजूद कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए. जिनमें से 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

सुबह की शिफ्ट के दौरान हुआ धमाका

नागपुर कलेक्टर विपिन इटांकर ने बताया कि, "यह विस्फोट उस समय हुआ जब सुबह की शिफ्ट में 30-35 लोग काम कर रहे थे. हमें लगभग 10-12 शवों की पुष्टि मिली है और एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीमें शवों को निकालने, घायलों को अस्पताल पहुंचाने और घटना के कारणों का पता लगाने में लगी हुई हैं. हमने पूरे इलाके को खाली करा लिया है और विशेषज्ञ यहां काम कर रहे हैं."

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. हादसे में 17 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. मैं मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. इस घटना में 18 लोग घायल हुए हैं. घायलों को तत्काल नागपुर ले जाया गया है. घटना की गहन जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं."

मुआवजे का किया एलान

इसके साथ ही सीएम फडणवीस ने मुआवजे का एलान किया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि राज्य सरकार नागपुर जिले के राउलगांव स्थित एक विस्फोटक कारखाने में हुए विस्फोट में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी. इसके अलावा, संबंधित कंपनी भी मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी.

ये भी पढ़ें: मुंबई में अवैध रूप से रह रहे 1,700 से ज्यादा बांग्लादेशी पकड़े गए, 1,200 से अधिक को वापस भेजा गया

maharashtra
Advertisment