'DGCA के कुछ अधिकारी भी कंपनी को बचाने में लगे', अजित पवार की मौत पर रोहित ने लगाए गंभीर आरोप

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे को लेकर एनसीपी-एसीपी के नेता रोहित पवार ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए गंभीर आरोप लगाए.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे को लेकर एनसीपी-एसीपी के नेता रोहित पवार ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए गंभीर आरोप लगाए.

author-image
Mohit Saxena
New Update
rohit pawar

rohit pawar

महराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे को लेकर NCP-SCP के नेता रोहित पवार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के इस्तीफे की मांग की है. रोहित पवार ने कहा कि इस विमान हादसे को लेकर उन्होंने अपनी ओर से कई तथ्य एकत्र किए हैं. इस दौरान गंभीर खामियों का पता चला है. उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे का शिकार विमान जिस प्राइवेट ​लिमिडेट कंपनी का था, उसे बड़े और प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है. 

Advertisment

पीएम मोदी को ईमेल के माध्यम से एक पत्र लिखेंगे

रोहित पवार के अनुसार, VSR कंपनी से जुड़े कई लोग सत्ता में हैं. इनमें कुछ राज्यों में तो कुछ केंद्र में सत्तारूढ़ दल का समर्थन करने वाली पार्टी से जुड़े हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कोई कंपनी को बचाने का प्रयास कर रहा है. रोहित पवार ने कहा कि डीजीसीए के कुछ अधिकारी भी कंपनी को बचाने में लगे हैं. इस केस में अगर अजित पवार को कोई न्याय दिला सकता है तो वह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ही हैं. उन्होंने दोनों से अपील की कि इस मामले को गंभीरता से लें. पवार ने बताया कि वे पीएम मोदी को ईमेल के माध्यम से एक पत्र लिखेंगे. रोहित पवार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अपील की कि वह इस मामले को प्रमुखता  से उठाएं. इस दौरान उन्होंने हादसे के तकनीकी पहलुओं पर सवाल उठाए हैं. 

मैकेनिकल और मेंटेनेंस से जड़ी गंभीर खामियां थीं

रोहित पवार के अनुसार, दुर्घटना के वक्त विमान में एक नहीं, बल्कि कई धमाके हुए. इससे ब्लैक बॉक्स को लेकर भी संदेह है. उन्होंने आरोप लगाया कि विमान में मैकेनिकल और मेंटेनेंस से जड़ी गंभीर खामियां थीं. इसके साथ जहां पर हादसा हुआ, वहां पर अतिरिक्त पेट्रोल के कैन मौजूद थे. इसके कारण आग लगी, साथ ही हादसा हुआ. उन्होंने मांग की कि पूरे केस की निष्पक्ष और गहन जांच जरूरी है. इस तरह से अजित पवार को न्याय मिल पाएगा.

फ्लाइट मुंबई से बारामती की ओर जा रही थी

आपकों बता दें कि 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो  गया था. यह हादसा महाराष्ट्र के बारामती (उनके गृहनगर) में लैंडिंग के दौरान हुआ. यह फ्लाइट मुंबई से बारामती की ओर जा रही थी. इस हादसे में अजित पवार के साथ अन्य 4 लोग की मौत हो गई. इनमें पायलट सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक भी शामिल हैं. उनके अलावा केबिन क्रू पिंकी माली के साथ उनकी निजी सुरक्षा अधिकारी विदिप जाधव की भी मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें: इस शर्त पर ही वेनेजुएला से तेल खरीद सकता है भारत, रूस के साथ संबंधों पर जानें क्या बोला विदेश मंत्रालय

Ajit Pawar Rohit Pawar
Advertisment