Pune: भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां सड़क हादसे की हुईं शिकार, हिट एंड रन का आरोप; सीएम फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

Pune: पुणे में भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां हिट एंड रन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं. आरोपी चालक फरार है. पुलिस जांच में जुटी है, जबकि मुख्यमंत्री फडणवीस ने मामले का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Pune: पुणे में भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां हिट एंड रन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं. आरोपी चालक फरार है. पुलिस जांच में जुटी है, जबकि मुख्यमंत्री फडणवीस ने मामले का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Shehzad-Poonawalla-mother-injured

Pune: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनकी मां महाराष्ट्र के पुणे में एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं. यह घटना कथित रूप से हिट एंड रन का मामला बताई जा रही है, जिसमें टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया.

Advertisment

पूनावाला ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

शहजाद पूनावाला ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की जानकारी दी. उन्होंने दावा किया कि उनकी मां को जानबूझकर गाड़ी से टक्कर मारी गई. हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. परिवार के अनुसार उनकी हालत गंभीर है और डॉक्टर सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं.

पूनावाला ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मां बेहद सरल और दयालु स्वभाव की हैं, और इस उम्र में उनके साथ ऐसी घटना बेहद दर्दनाक है. सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में उनकी मां अस्पताल के बेड पर उपचार के दौरान नजर आ रही हैं.

खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

इस घटना के बाद पुणे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके. अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन जांच तेज कर दी गई है.

सीएम फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. सीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं और शहजाद पूनावाला से बात कर उनकी मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

यह भी पढ़ें- मुम्बई एयरपोर्ट पर टकराए दो प्लेन, बाल-बाल बचे यात्री, एअर इंडिया की फ्लाइट हुई कैंसिल

shehzad poonawalla MAHARASHTRA NEWS
Advertisment