मुम्बई एयरपोर्ट पर टकराए दो प्लेन, बाल-बाल बचे यात्री, एअर इंडिया की फ्लाइट हुई कैंसिल

मुंबई से कोयंबटूर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट का विंग दूसरी कंपनी के प्लेन से टकरा गया. हादसे के बाद विमान को जांच के लिए रोक दिया गया है और यात्रियों के लिए दूसरी व्यवस्था की जा रही है.

मुंबई से कोयंबटूर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट का विंग दूसरी कंपनी के प्लेन से टकरा गया. हादसे के बाद विमान को जांच के लिए रोक दिया गया है और यात्रियों के लिए दूसरी व्यवस्था की जा रही है.

author-image
Ravi Prashant
New Update
air india acident

एयरपोर्ट पर एक्सीडेंट Photograph: (ANI)

मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने बाल-बाल टल गया. टेक-ऑफ की तैयारी कर रहे एअर इंडिया के एक विमान का पंख (विंगटिप) दूसरे एयरलाइंस के जहाज से टकरा गया. यह घटना तब हुई जब विमान उड़ान भरने के लिए टैक्सी-वे पर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था. इस टक्कर की वजह से एअर इंडिया के प्लेन को काफी नुकसान पहुंचा है और उसे फिलहाल ग्राउंडेड यानी उड़ान भरने से रोक दिया गया है.

Advertisment

कैसे हुआ हादसा?

एअर इंडिया की फ्लाइट AI2732 मुम्बई से कोयंबटूर जाने के लिए तैयार थी. प्लेन रनवे की तरफ बढ़ ही रहा था कि तभी वहां मौजूद एक दूसरे विमान से इसकी भिड़ंत हो गई. चश्मदीदों के मुताबिक, दोनों जहाजों के पंख आपस में रगड़ खा गए. गनीमत यह रही कि हादसा धीमे सफर के दौरान हुआ, जिससे कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई और सभी मुसाफिर पूरी तरह सुरक्षित हैं.


एयरलाइंस ने क्या कहा?

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को तुरंत रोक दिया गया. जहाज के पंख में खराबी आने की वजह से तकनीकी टीम उसकी जांच कर रही है. कंपनी ने साफ किया कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली पसंद है, इसलिए प्लेन को खाली करा लिया गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा गया और उनके खान-पान का ख्याल रखा जा रहा है.

यात्रियों के लिए इंतजाम और जांच

इस टक्कर के बाद कोयंबटूर जाने वाली उड़ान को कैंसिल करना पड़ा. एअर इंडिया की टीम अब यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए दूसरे फ्लाइट का इंतजाम कर रही है. कंपनी ने इस पूरे मामले की जानकारी एविएशन रेगुलेटर (DGCA) को दे दी है. अब जांच इस बात की हो रही है कि आखिर टैक्सी-वे पर दो जहाज इतने करीब कैसे आए कि उनके बीच टक्कर हो गई.

ये भी पढ़ें- Indigo फ्लाइट को हाईजैक कर बम से उड़ाने की मिली धमकी, अहमदाबाद में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Advertisment