/newsnation/media/media_files/2026/02/07/fossile-2026-02-07-13-41-00.jpg)
मध्य प्रदेश के सीधी में संदिग्ध जीवाश्म (फॉसिल) मिलने से पूरे इलाके में चर्चा हो रही है. इलाके के ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग और एसडीएम सिहावल को दी है. ग्रामीणों के अनुसार, सिहावल जनपद पंचायत के कोरौली कला गांव की पहाड़ी पर विशाल आकार की हड्डियां दिखाई दीं. इनकी लंबाई करीब 11 से 12 मीटर तक बताई गई है. ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी सूचना देने के बाद भी कोई अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा.
किसी तरह की विशेषज्ञ टीम यहां पर नहीं पहुंची
सिहावल एसडीएम ने कहा, पुरातत्व विभाग और वन विभाग को सूचना दी गई. वहीं पूरे मामले को लेकर सिहावल एसडीएम एवं पुरातत्व विभाग की प्रभारी अधिकारी प्रिया पाठक ने बताया कि उन्हें इस मामले में किसी तरह की सूचना नहीं मिली थी. यह विषय पुरातत्व विभाग से जुड़ा है. ऐसे में उनसे संपर्क करने की कोशिश हो रही है. फिलहाल किसी तरह की विशेषज्ञ टीम यहां पर नहीं पहुंच सकी. इस दौरान वन विभाग को सूचना दी गई ताकि स्थल की सुरक्षा को तय की जा सके.
मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया
इस दौरान स्थानीय निवासी नारायण केवट ने जानकारी दी कि पहाड़ी पर जब उन्हें बड़ी हड्डियां दिखाई दीं तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी सरपंच को दी. मगर इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया. इस दौरान गांव के कुछ बच्चों ने हड्डियों को छूने का प्रयास किया। इससे संभावित जीवाश्म को नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। ऐसे हालात को देखते हुए उन्होंने स्वयं बिखरी हड्डियों को एकत्र कर एक स्थान पर सुरक्षित रखा.
ये भी पढ़ें: 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार हुए पप्पू यादव, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई; जानें क्या है पूरा मामला
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us