/newsnation/media/media_files/2026/02/07/purnia-mp-pappu-yadav-arrested-by-patna-police-2026-02-07-08-17-32.jpg)
Pappu Yadav (X@ANI)
बिहार की सियासत में एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला है. पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पटना पुलिस ने 31 साल पुराने मामले में कार्रवाई की है. अदालत ने पप्पू यादव के लिए कई बार समन जारी किया फिर भी वे सुनवाई के लिए पेश नहीं हुए. इस वजह से अदालत ने दो दिन पहले उनकी संपत्ति कुर्क करने और उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया. कोर्ट के निर्देशों पर पटना पुलिस ने पप्पू यादव को शुक्रवार आधी रात को गिरफ्तार कर लिया. पप्पू यादव ने शुक्रवार रात जेल में ही काटी और शनिवार को उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा.
पप्पू यादव ने लगाए ये आरोप
मामले में गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि मेरे साथ क्या होगा पता नहीं. उनका कहना है कि नीट छात्रा के लिए लड़ने की वजह से मेरे खिलाफ कार्रवाई की गई है. मैं फांसी पर चढ़ने के लिए तैयार हूं लेकिन झुकने वाला नहीं हूं. उन्होंने खुद की हत्या की भी आशंका जताई है.
#WATCH | Patna, Bihar: Independent MP Pappu Yadav is being shifted from the IGIMS (Indira Gandhi Institute of Medical Sciences) Hospital to the Patna Medical College & Hospital for medical examination. pic.twitter.com/ClEeH5VAhO
— ANI (@ANI) February 7, 2026
यादव का आरोप है कि सादी वर्दी में पुलिस वाले आए और हमें धमकाने लग गए. हमें तो लगा कि ये लोग मुझे मारने आएं हैं. पप्पू का कहना है कि चार बजे लोकसभा खत्म हुई, जिसके बाद हम कोर्ट के सम्मान में सीधा पटना आ गए. कोर्ट ने हमें आने के लिए कहा था, इसी वजह से हम दिल्ली से सीधा पटना आए. पप्पू यादव ने आगे कहा कि हम मरना पसंद करेंगे लेकिन सच्चाई के रास्ते से थोड़ा भी नहीं हटेंगे. पप्पू का आरोप है कि उन्हें आशंका है कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है.
1995 से लंबित है मामला
सासंद पर आरोप है कि उन्होंने साल 1995 में पटना में विनोद बिहारी लाल नाम के शिकायतकर्ता के घर पर कब्जा कर लिया था. पप्पू इस घर में किराये पर रहते थे. पप्पू ने पहले तो किराये के इस घर में अपना दफ्तर खोला और बाद में उस पर कब्जा कर लिया. इसी वजह से मकानमालिक विनोद बिहारी लाल ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी. घटना 31 वर्षों से लंबित हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us