/newsnation/media/media_files/2026/02/02/madhya-pradesh-news-2026-02-02-15-47-23.jpg)
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मामूली घरेलू विवाद ने हत्या का रूप ले लिया. शादी समारोह में पत्नी को नाचने और वीडियो रील बनाने से रोकना एक पति को इतना भारी पड़ गया कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवक की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी पत्नी ने की थी. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
घटना की जानकारी
यह घटना थांदला थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान 25 वर्षीय कैलाश के रूप में हुई है. उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी. 28 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कैलाश का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में पड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती जांच में कोई साफ सुराग नहीं मिला, जिससे मामला ‘ब्लाइंड मर्डर’ जैसा लग रहा था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
पुलिस जांच में खुलासा
जांच में सामने आया कि घटना से एक रात पहले कैलाश और उसकी पत्नी एक शादी समारोह में गए थे. वहां पत्नी डीजे पर नाच रही थी और मोबाइल से वीडियो बना रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. कैलाश को पहले से पत्नी की गतिविधियों पर शक था और वह उसे सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने से मना करता था.
MP के झाबुआ में पत्नी ने की पति की हत्या#MadhyaPradesh#Jhabua#MurderCase#CrimeNews#DomesticCrime#BreakingNews | @anuragdixit2005pic.twitter.com/ytKoqorIA7
— News Nation (@NewsNationTV) February 2, 2026
घर लौटने के बाद भी दोनों के बीच तनाव बना रहा और वे अलग-अलग सो गए. पुलिस के अनुसार, देर रात पत्नी ने इंटरनेट पर फंदा बनाना सीखा और शादी में पहनी गई पगड़ी से पति का गला घोंट दिया. पूछताछ में पत्नी ने गुस्से और आवेग में हत्या करने की बात स्वीकार की. हैरान करने वाली बात ये है कि पति की हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने न सिर्फ बीयर पी, बल्कि घर में पड़ी पति की लाश के पास खड़े होकर सजी-संवरी और फिर जमकर डांस भी किया था. इस दौरान वह घूंघट में रही. इसके वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि
झाबुआ के एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हुई है. आरोपी पत्नी नाबालिग बताई जा रही है, इसलिए उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- भोपाल में बूचड़खाना सील, 26 टन मांस की जब्ती, फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us