logo-image

MP उपचुनाव में BJP को 19 सीटों पर मिली कामयाबी, कांग्रेस ने 9 सीट पर की जीत हासिल की, देखें लिस्ट

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनावों में चुनावी मैदान में उतरे प्रदेश के 12 मंत्रियों में से तीन मंत्री चुनाव हार गये हैं जबकि नौ मंत्री चुनाव जीतने में कामयाब रहे. सभी मंत्री मार्च में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से त्यागपत्र देकर

Updated on: 11 Nov 2020, 09:08 AM

भोपाल:

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनावों में बीजेपी ने 19 सीटों पर जीत का झंडा फहरा दिया है, जबकि कांग्रेस 9 सीटों पर जीत हासिल की है. भारत निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी को 49.5 प्रतिशत वोट मिले हैं. वहीं कांग्रेस को 40.5 प्रतिशत वोट हासिल हुए है. बता दें कि इस उपचुनाव में प्रदेश सरकार के 12 मंत्री सहित कुल 355 उम्मीदवार मैदान में थे. 

और पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ, दिग्विजय को राज्य का सबसे बड़ा गद्दार बताया

वहीं चुनावी मैदान में उतरे प्रदेश के 12 मंत्रियों में से तीन मंत्री चुनाव हार गये हैं जबकि नौ मंत्री चुनाव जीतने में कामयाब रहे. सभी मंत्री मार्च में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से त्यागपत्र देकर बीजेपी में शामिल हुए थे. इनमें अधिकांश बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक हैं.

उपचुनाव के घोषित हुए परिणामों के अनुसार प्रदेश सरकार में सिंधिया समर्थक दो मंत्री इमरती देवी डबरा से 7,633 मतों के अंतर और गिर्राज दंडोतिया दिमनी से 26,467 वोटों के अंतर से चुनाव हार गये हैं.

इसके अलावा एक अन्य मंत्री एदल सिंह कंषाना भी सुमावली सीट से 10,947 मतों से चुनाव हार गये हैं. विधानसभा चुनाव 2018 में डबरा सीट से इमरती देवी ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर बीजेपी उम्मीदवार कप्तान सिंह को 57,446 वोटों से हराया था.

वहीं एदल सिंह कंषाना ने सुमावली सीट से कांग्रेस की टिकट पर इन्ही अजब सिंह कुशवाह को बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर 13,313 मतों से पराजित किया था, जिससे वह इस बार हार गये हैं. इस बार उपचुनाव में कुशवाह बीजेपी छोड़ कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े हैं. विधानसभा चुनाव 2018 में गिर्राज दंडोतिया ने दिमनी सीट से कांग्रेस की टिकट पर बीजेपी के शिव मंगल सिंह तोमर को 18,477 मतों से पराजित किया था.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश उपचुनाव में कमलनाथ ने कांग्रेस की हार स्वीकारी, कही ये बड़ी बात

मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार में नौ मंत्री ओपीएस भदौरिया (मेहगांव), प्रद्यम्न सिंह तोमर (ग्वालियर), सुरेश धाकड़ (पोहरी), महेन्द्र सिंह सिसोदिया (बामोरी), ब्रजेन्द्र सिंह यादव (मुंगावली), डॉक्टर प्रभुराम चौधरी (सांची), राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव (बदनावर) (सभी सिंधिया समर्थक) तथा बिसाहूलाल सिंह (अनूपपुर), और हरदीप सिंह डंग (सुवासरा) से विजयी रहे. वहीं गोविंद सिंह राजपूत सुरखी सीट से चुनाव जीत गये हैं.

उपचुनाव में इनकी हुई  जीत-

1. ओपीएस भदौरिया (मेहगांव)- BJP

2. प्रद्यम्न सिंह तोमर (ग्वालियर)-BJP

3. सुरेश धाकड़ (पोहरी)- BJP

4. महेन्द्र सिंह सिसोदिया (बामोरी)- BJP

5. ब्रजेन्द्र सिंह यादव (मुंगावली)-BJP

6. डॉक्टर प्रभुराम चौधरी (सांची)-BJP

7. राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव (बदनावर)-BJP

8. बिसाहूलाल सिंह (अनूपपुर)-BJP

9. हरदीप सिंह डंग (सुवासरा) -BJP

10. गोविंद सिंह राजपूत (सुरखी)-BJP

11. मनोजनारायण चौधरी ( हाटपिपलिया)- BJP

12. नारायण सिंह पटेल (मंधाता)-BJP

13. सुमित्रा देवी कासडेकर (नेपानगर )- BJP

14. जजपाल सिंह (अशोक नगर)- BJP

15. रक्षा सिरोनिया (भांडेर )-BJP

16. तुलसी सिलावट(सांवेर)- BJP

17. प्रद्युम्न सिंह लोधी (मलहरा)- BJP

18. सुरेश धाकड़ राठखेड़ा  (पोहरी)-BJP

26. कमलेश जाटव (अंबाह)- BJP

27. प्रत्याशी सूबेदार सिंह (जौरा)- BJP

19. प्रागीलाल जाटव (करैरा)- Congress

20. रामचंद्र दांगी (ब्यावरा)-Congress

21. सुरेश राजे (डबरा)- Congress

22. राकेश मवई (मुरैना)- Congress

23. विपिन वानखेड़े (आगर सीट)- Congress

24. अजब सिंह कुशवाहा (सुमौली)- Congress

25. रविंद्र सिंह तोमर (दिमनी)- Congress

26. मेवाराम जाटव (गोहद)- Congress

27. कमलेश जाटव (अंबाह)- BJP

28. प्रत्याशी सूबेदार सिंह (जौरा)- BJP