/newsnation/media/post_attachments/images/2023/01/05/stadium-61.jpg)
international hockey stadium( Photo Credit : NewsState BiharJharkhand)
विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला (उडिसा) के उद्घाटन के मौके पर आज झारखंड और उड़ीसा के बीच हॉकी मैच होने जा रहा है. उड़ीसा के सीमावर्ती राज्य झारखंड के हॉकी की नर्सरी सिमडेगा जिला में हॉकी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं, इसी स्टेडियम में 13 जनवरी को पुरुष हॉकी विश्वकप विश्व कप का आगाज किया जाएगा. इस साल भारत में दो वर्ल्ड कप खेला जाने वाला है. इसकी शुरुआत हॉकी वर्ल्ड कप के साथ होगी और अक्टूबर में क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला जाएगा.
इसे लेकर झारखंड की राजधानी रांची से 170 किलोमीटर और हॉकी की नर्सरी सिमडेगा से मात्र 70 किलोमीटर में उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत राउरकेला में विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम जिसकी क्षमता बीस हजार से भी अधिक दर्शकों की है, जो बनकर तैयार है. इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नामकरण झारखंड के सपूत महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के नाम से किया गया है. भारत के सर्वश्रेष्ठ हॉकी स्टेडियम बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन आज दोपहर 3.00 बजे उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के द्वारा किया जाएगा. उद्घाटन मैच हॉकी झारखंड के जूनियर और हॉकी उड़ीसा के जूनियर पुरुष टीम के बीच मैच खेले जाएगा. इस हॉकी स्टेडियम के उद्घाटन में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की हॉकी झारखंड के महासचिव भोला नाथ सिंह और हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष सह सिमडेगा अध्यक्ष मनोज कोंनबेगी भी शिरकत कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें : हजारीबाग में बालू तस्करों ने पुलिस वालों को पीटा, कुचलने की भी कोशिश
राउरकेला में आज से हॉकी का सबसे बड़ा स्टेडियम का उद्घाटन होने जा रहा है जिसमे 13 जनवरी से 29 जनवरी तक विश्वकप पुरुष हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो रही है. पुरुष हॉकी विश्व कप की शुरुआत के साथ ही हॉकी का जादू सिर चढ़कर बोलेगा. पुरुष हॉकी विश्व कप का इस स्टेडियम में पहला मैच 13 जनवरी 2023 को मेजबान भारत और स्पेन के बीच संध्या 7:00 बजे एवं 15 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के साथ संध्या 7:00 बजे से मैच खेला जाएगा. इस विश्व कप में 16 देशों के बीच कुल 44 मैच खेले जाएंगे जिसके बाद 29 जनवरी को दुनिया को हॉकी का नया चैंपियन मिलेगा. मैच को लेकर उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्र में झारखंड के सिमडेगा जिला हॉकी की नर्सरी मानी जाती है. जहां के खिलाड़ी बांस की स्टिक और शरीफे की बोल से खेलते खेलते ओलंपिक तक का सफर तय करते हैं जिसका उदाहरण 'सलीमा' है.
रिपोर्ट - अमित रंजन
HIGHLIGHTS
- अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का आज किया जाएगा उद्घाटन
- मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के द्वारा किया जाएगा उद्घाटन
- उद्घाटन मैच झारखंड और उड़ीसा के बीच मैच जाएगा खेला
Source : News State Bihar Jharkhand
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us