Union Budget 2026: झारखंड में आम आदमी को बड़ी राहत, महिलाओं के लिए खास घोषणाएं

Union Budget 2026: बजट 2026 में सरकार ने टैक्स राहत, हाईस्पीड रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के सशक्तिकरण पर कई बड़ी घोषणाएं की हैं. आइए जानते हैं सबकुछ

Union Budget 2026: बजट 2026 में सरकार ने टैक्स राहत, हाईस्पीड रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के सशक्तिकरण पर कई बड़ी घोषणाएं की हैं. आइए जानते हैं सबकुछ

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Nirmala Sitharaman

Nirmala Sitharaman Photograph: (ANI)

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी 2026 को संसद में आम बजट 2026 पेश किया. यह उनका लगातार नौवां बजट रहा. बजट में सरकार ने आम लोगों, युवाओं, महिलाओं और उद्योगों के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं.

Advertisment

बजट में विदेशी यात्रा, शिक्षा और चिकित्सा खर्च पर लगने वाली टीसीएस (टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स) की दरों को कम किया गया है. इससे विदेश में पढ़ाई और इलाज कराने वालों को सीधी राहत मिलेगी. इसके साथ ही 17 एंटी-कैंसर दवाओं और दुर्लभ बीमारियों की दवाओं को कस्टम ड्यूटी से पूरी तरह छूट दी गई है, जिससे ये दवाएं सस्ती होंगी.

बजट में MSME सेक्टर को मजबूती देने पर जोर 

सरकार ने इस बजट में एमएसएमई सेक्टर को मजबूती देने पर खास जोर दिया है. इसके अलावा हाई-स्पीड रेल, बायोफार्मा, सेमीकंडक्टर, आयुष संस्थान और मेडिकल टूरिज्म हब जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश की घोषणाएं की गई हैं. देश में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया गया है. इनमें मुंबई–पुणे, पुणे–हैदराबाद, हैदराबाद–बेंगलुरु, हैदराबाद–चेन्नई, चेन्नई–बेंगलुरु, दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलीगुड़ी शामिल हैं.

महिलाओं के लिए भी बड़ी घोषणा

महिलाओं के लिए बजट में बड़ी घोषणा की गई है. वित्त मंत्री ने बताया कि देश के करीब 800 जिलों में गर्ल्स हॉस्टल खोले जाएंगे. खास बात यह है कि बिहार और झारखंड के हर जिले में कम से कम एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा, जिससे छात्राओं को सुरक्षित आवास मिल सके.

She-Mark बैज लॉन्च

लखपति दीदी समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए ‘She-Mark’ बैज लॉन्च किया गया है. इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को फाइनेंसिंग, क्रेडिट लिंक्ड प्रोडक्ट्स और नए वित्तीय टूल्स तक आसान पहुंच मिलेगी. कुल मिलाकर बजट 2026 में विकास, रोजगार और समावेशी वृद्धि पर खास फोकस दिखा.

उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी फोकस

उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार एसटीईएम यानी साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स से जुड़े नए संस्थान खोलेगी. इससे युवाओं को आधुनिक और रोजगार से जुड़ी शिक्षा मिलेगी. साथ ही एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और कॉमिक्स जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित की जाएंगी.

यह भी पढ़े: Union Budget 2026: बिहार में जलमार्ग और रेल कॉरिडोर पर फोकस, जानिए बजट में और क्या-क्या

Jharkhand Ranchi
Advertisment