Union Budget 2026: खुल गया निर्मला सीतारमण का पिटारा, जानिए बजट में बिहार को क्या-क्या मिला

Union Budget 2026: बिहार को इस साल बजट में सीमित घोषणाएं मिलीं. जलमार्ग, जहाज मरम्मत और रेल कॉरिडोर पर फोकस रहा, लेकिन बड़े पैकेज का अभाव दिखा.

Union Budget 2026: बिहार को इस साल बजट में सीमित घोषणाएं मिलीं. जलमार्ग, जहाज मरम्मत और रेल कॉरिडोर पर फोकस रहा, लेकिन बड़े पैकेज का अभाव दिखा.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Union Budget 2026 Nirmala Sitharaman

Union Budget 2026 Nirmala Sitharaman Photograph: (Zee Business)

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट 2026 पेश करते हुए कहा कि देश विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने इस सफर में जनता के सहयोग और भरोसे के लिए आभार जताया. हालांकि, बजट भाषण के शुरुआती 30 मिनट तक बिहार का कोई जिक्र नहीं हुआ, जिस पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई.

Advertisment

बजट में बिहार के लिए क्या

बजट भाषण के बाद के हिस्से में बिहार के लिए कुछ घोषणाएं जरूर सामने आईं. वित्त मंत्री ने बताया कि अगले पांच वर्षों में देश में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग शुरू किए जाएंगे. इसके तहत वाराणसी और पटना में जहाजों की मरम्मत की आधुनिक सुविधाएं स्थापित की जाएंगी. इससे आंतरिक जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

जलमार्ग हब का भी विकास

वित्त मंत्री ने कहा कि गंगा नदी के जरिए माल ढुलाई को आसान और सस्ता बनाने के लिए वाराणसी और पटना को जलमार्ग हब के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके साथ ही जलमार्गों के बेहतर इस्तेमाल के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की भी घोषणा की गई है, ताकि कुशल मानव संसाधन तैयार किया जा सके.

हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की भी घोषणा

बजट में पटना-वाराणसी फ्रेट कॉरिडोर और वाराणसी-सिलीगुड़ी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की भी घोषणा की गई है. इन परियोजनाओं से पूर्वी भारत में लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है. इसके अलावा पटना में जहाज मरम्मत केंद्र खोलने का एलान भी किया गया, जिसे बिहार के लिए अहम बुनियादी ढांचा परियोजना माना जा रहा है.

इस बार नई योजनाओं का दिखा अभाव

बिहार के संदर्भ में देखा जाए तो इस बार बड़े पैमाने पर नई योजनाओं का अभाव साफ दिखता है. बता दें कि 2024-25 के बजट भाषण में वित्त मंत्री ने बिहार का 11 बार और 2025-26 के बजट में 8 बार जिक्र किया था. लेकिन 2026-27 के बजट में एक घंटे तक के भाषण में बिहार का नाम एक बार भी नहीं लिया गया, जिससे राज्य को लेकर अपेक्षाओं और हकीकत के बीच का फर्क साफ नजर आता है.

यह भी पढ़ें: Budget 2026 Highlights: ये हैं बजट के 10 बड़े फैसले जो भारत की विकास दिशा बदलेंगे, एक क्लिक में समझें

Bihar Union Budget 2026
Advertisment