राज्य में तेजी से बढ़ रही ठंड, न्यूनतम तापमान में आएगी और गिरावट

रांची मौसम केंद्र आनंद के मुताबिक झारखंड में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा. सबसे कम न्यूनतम तापमान डाल्टनगंज पलामू में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वर्तमान में पलामू संभाग के इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान देखने को मिल रहा है.

author-image
Rashmi Rani
New Update
ranchi

तेजी से बढ़ रही ठंड( Photo Credit : फाइल फोटो )

राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में तेजी से ठंड बढ़ रही है. शर्द हवाओं के साथ लगातार मौसम करवट ले रहा है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव होगा, रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि निचली बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है. इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा.

Advertisment

रांची मौसम केंद्र आनंद के मुताबिक झारखंड में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा. सबसे कम न्यूनतम तापमान डाल्टनगंज पलामू में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वर्तमान में पलामू संभाग के इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान देखने को मिल रहा है. यहां तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

राज्य के मध्य भागों में यानी रांची, बोकारो और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है. कोल्हान और संथाल के इलाकों में 13 से 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. केंद्र प्रमुख के अनुसार अगले 5 दिन झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. इस सीजन में न्यूनतम तापमान सबसे महत्वपूर्ण होता है. कल न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

यह भी पढ़े : पंकज मिश्रा को बचाने की हो रही कोशिश, जांच को विफल करने में लगे लोग

इसके बाद 8, 9 और 10 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. वहीं, राजधानी रांची के कांके का पारा 4.2 डिग्री पहुंच चुका है. अभिषेक आनंद ने कहा की निचली बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है. इसके 8 दिसंबर की सुबह उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तट से टकराने की संभावना है.

रिपोर्ट - सूरज कुमार 

Source : News State Bihar Jharkhand

Ranchi Meteorological Center Ranchi News Ranchi Climate News Ranchi weather News jharkhand-news
      
Advertisment