झारखंड में अब गर्मी से मिलेगी राहत, आज कई जिलों में बारिश की उम्मीद; येलो Alert जारी
पिछले 24 घंटों में झारखंड की राजधानी रांची में मौसम सूखा और ड्राई रहा. राज्य के दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों पर अत्यधिक गर्मी जैसी स्थिति बनी हुई है. सरायकेला में तापमान 42.2 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि बोकारो में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री रहा.
highlights
- झारखंड में अब गर्मी से मिलेगी राहत
- आज कई जिलों में बारिश के आसार
- झारखंड में येलो अलर्ट जारी
Ranchi:
Jharkhand Weather Update Today: पिछले 24 घंटों में झारखंड की राजधानी रांची में मौसम सूखा और ड्राई रहा. राज्य के दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों पर अत्यधिक गर्मी जैसी स्थिति बनी हुई है. सरायकेला में तापमान 42.2 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि बोकारो में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री रहा. रविवार को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और लू चलने की चेतावनी जारी की गई. बता दें कि झारखंड में मौसम की इस स्थिति का असर अब लोगों पर पड़ा है. खासकर उन लोगों पर जो गर्मी के मौसम से पहले वहां आए हैं. लू जैसी स्थिति के कारण कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इसका असर उनकी दिनचर्या पर भी पड़ रहा है.वे जल्द से जल्द ठंडे पानी की तलाश में हैं ताकि उन्हें आराम मिल सके. गर्मी के इस मौसम में सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली बात ये है कि जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और खाने में हेल्दी और ठंडी चीजों का सेवन करें.
यह भी पढ़े: पूर्व CM हेमंत सोरेन की बढ़ी मुसीबत, ईडी ने सबूतों में इन दस्तावेजों को किया शामिल
आपको बता दें कि रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखा जा रहा है, जिसके चलते आज राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है और अगले चार-पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. बता दें कि पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आई है, इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.
कैसा रहेगा आज का मौसम
वहीं आपको बता दें कि आज राज्य के कुछ जिले जैसे - गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, गोड्डा, पाकुड़ व साहिबगंज में हल्के मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा पूरे राज्य में बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को खास तौर पर सतर्क रहने की जरूरत है. हीट वेव की बात करें तो देवघर, दुमका, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में अलर्ट जारी किया गया है.
जानें आज का तापमान
इसके साथ ही आपको बता दें कि आज संभावित अधिकतम तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है. वहीं कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में 35 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है. इसके अलावा बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला में अधिकतम 34 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री रहा सकता है. साथ ही पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?