माही के नए लुक ने फैंस को चौंकाया, क्या फिल्म में एक्टिंग कर रहे हैं धोनी? जानिए जवाब...

हमेशा चर्चा में बने रहने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रांची की शान महेंद्र सिंह धोनी अब एक नए अंदाज में नजर आने वाले हैं.

author-image
Jatin Madan
New Update
dhoni

महेंद्र सिंह धोनी ( Photo Credit : सोशल मीडिया)

हमेशा चर्चा में बने रहने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रांची की शान महेंद्र सिंह धोनी अब एक नए अंदाज में नजर आने वाले हैं. वैसे तो धोनी हमेशा ही कुछ ना कुछ अलग करके अपने फैंस को सरप्राइज देते रहते हैं पर इस बार धोनी ने कुछ ऐसा किया है कि उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. इस बार माही पुलिस की वर्दी ने नजर आ रहे हैं. उनका पुलिस की वर्दी वाला ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि धोनी का ये लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है, यही वजह है कि या फोटो काफी ज्यादा शेयर हो रही है और इस पर जमकर लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं.

Advertisment

क्या है मामला
कुछ लोगों का मानना था कि माही जल्द ही कोई नई फिल्म में नजर आने वाले हैं. फिल्म में माही एक पुलिस ऑफिसर को रोल करेंगे ये उसी की फोटो है. पर हम आपको बता दें कि धोनी ऐसी किसी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं और ना ही धोनी ने फिल्म एक्टिंग में कदम रखा है. महेंद्र सिंह ने एक विज्ञापन में पुलिस का किरदार अदा कर कर रहे हैं. धोनी अपने विज्ञापनों में भी अलग-अलग किरदार निभाते नजर आते हैं, इस बार वो पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं. 

वर्दी से पुराना नाता 
साथ ही हम आपको ये भी बता दें कि धोनी का वर्दी से पुराना नाता है. महेंद्र सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं. 2011 में भारतीय सेना ने उन्हें यह उपाधि दी थी. धोनी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से 15 अगस्त 2020 को संन्यास लिया था. फिलहाल वह सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. फिलहाल वो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम की कप्तानी कर रहे हैं और फैंस के लिए खुशी की बात यह है कि वह साल 2023 में भी खेलेंगे.

यह भी पढ़ें : Kili Paul Bhojpuri Dance : किली पॉल और उनकी बहन ने जब कहा 'लहंगा लहक जाई', पवन सिंह के फैंस हुए बेकाबू

HIGHLIGHTS

  • पुलिस की वर्दी में रांची की शान महेंद्र सिंह धोनी 
  • सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा धोनी का ये लुक
  • एक विज्ञापन में अदा कर रहे हैं पुलिस का किरदार 

Source : News State Bihar Jharkhand

mahendra-singh-dhoni ranchi News in Hindi MS Dhoni Ranchi News Dhoni Viral Photo jharkhand-news
      
Advertisment