/newsnation/media/media_files/2025/07/09/ranchi-govt-hospital-2025-07-09-23-11-40.jpg)
Ranchi govt hospital Photograph: (Social Media)
Jharkhand News: रांची में स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ने वर्ष 2026 के लिए एक व्यापक और दूरगामी कार्ययोजना तैयार की है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य रिम्स में इलाज की गुणवत्ता को बेहतर बनाना, मरीजों को अधिक सुविधाएं देना और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है. इसके तहत मरीजों की सुरक्षा, सुविधा और अस्पताल की कार्यप्रणाली को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
RIMS प्रशासन का निर्णय
रिम्स प्रशासन ने मरीजों को दवाइयों और जरूरी उपभोग्य सामग्रियों की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड का बेहतर और प्रभावी उपयोग करने का निर्णय लिया है. इससे मरीजों को दवाओं की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा. साथ ही, चिकित्सकों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाएगा, ताकि मानव संसाधन की कमी को दूर किया जा सके.
बेड क्षमता और शैक्षणिक विस्तार
आपको बता दें कि रिम्स में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की भी योजना बनाई गई है. एमबीबीएस की सीटों को 180 से बढ़ाकर 250 करने का प्रस्ताव है. इसके अलावा एमडी, एमएस, सुपर स्पेशियलिटी और यूरोलॉजी जैसे नए कोर्स शुरू करने की तैयारी है. डीएम कार्डियोलॉजी सीटों की संख्या बढ़ाने, डेंटल इंस्टीट्यूट में एमडीएस कोर्स और नर्सिंग कॉलेज में एमएससी नर्सिंग कोर्स शुरू करने की योजना भी शामिल है.
भवन और सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी प्राथमिकता
रिम्स परिसर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए चारदीवारी निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा. जर्जर अस्पताल भवनों का प्राथमिकता के आधार पर जीर्णोद्धार किया जाएगा. डायलिसिस सेंटर और क्रिटिकल केयर भवन का हैंडओवर लेकर मरीजों के लिए सेवाएं शुरू की जाएंगी.
इस वर्ष की प्रमुख योजनाएं
ट्रॉमा सेंटर का विस्तार किया जाएगा.
नए आईसीयू और ओपीडी भवन का निर्माण होगा.
वार्डों का अपग्रेडेशन किया जाएगा.
कैंसर मरीजों के लिए नई लाइनैक मशीन खरीदी और संचालित की जाएगी, साथ ही एक अतिरिक्त अत्याधुनिक रेडियोथैरेपी मशीन भी लगाई जाएगी.
जिन भवनों में फायर सेफ्टी की व्यवस्था नहीं है, वहां अग्निशमन प्रणाली और नया फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा.
इसके अलावा आईटी उपकरण, सीटी स्कैन और जीवन रक्षक मशीनों की भी खरीद की जाएगी.
इन योजनाओं से रिम्स में मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक इलाज मिल सकेगा.
यह भी पढ़ें-Jharkhand News: सरायकेला-खरसांवा में मनाया गया शहीद दिवस, CM Hemant Soren ने दी श्रद्धांजलि
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us