/newsnation/media/media_files/2025/07/17/ajmer-road-accident-2025-07-17-23-43-02.jpg)
Representational Image
Jharkhand: सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर और बेहतर इलाज दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई पीएम राहत (प्राइम मिनिस्टर- रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स हॉस्पिटलाइजेशन एंड एक्यूरड ट्रीटमेंट) योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सहित सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. बैठक के दौरान डॉ. इरफान अंसारी ने योजना का स्वागत करते हुए कहा कि इससे झारखंड के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि सड़क हादसे के बाद अगर पीड़ित को एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचा दिया जाता है, तो उसे डेढ़ लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा. यह सुविधा गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी.
योजना के बारे में जानकारी
यह योजना 4 मई 2025 को अधिसूचित की गई थी और 13 फरवरी 2026 को औपचारिक रूप से लॉन्च की गई. इसे आयुष्मान भारत के पोर्टल टीएमएस 2.0 प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित किया जा रहा है. बैठक में यह भी बताया गया कि पात्र मामलों में इस योजना को अन्य सभी स्वास्थ्य योजनाओं से प्राथमिकता दी जाएगी. हालांकि, दुर्घटना के 24 घंटे बाद अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में इलाज का खर्च इस योजना के तहत कवर नहीं किया जाएगा. साथ ही, दुर्घटना की पुष्टि संबंधित थाने द्वारा किए जाने के बाद ही इलाज की प्रक्रिया शुरू होगी.
इरफान अंसारी ने रखी अपनी बात
रमजान महीने का जिक्र करते हुए डॉ. अंसारी ने पहले अपनी बात रखने का अनुरोध किया, जिसे केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार किया. उन्होंने सुझाव दिया कि इस विषय पर दिल्ली में सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की विस्तृत बैठक आयोजित की जाए. इसके अलावा, उन्होंने जामताड़ा जिले की एक लंबित सड़क परियोजना का मुद्दा भी उठाया, जिस पर गडकरी ने आश्वासन दिया.
यह भी पढ़ें- Jharkhand: झारखंड विधानसभा में कृषि बजट पास, हर विधानसभा में खुलेगा कोल्ड स्टोरेज
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us