/newsnation/media/media_files/2026/02/14/jharkhand-cm-hemant-soren-2026-02-14-13-02-55.jpg)
Photograph: (x)
Jharkhand News: लोहरदगा के बीएस कॉलेज स्टेडियम में 9 फरवरी से शुरू हुए बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला लोहरदगा और पलामू के बीच खेला गया. रोमांचक मैच में लोहरदगा ने पलामू को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस खास मौके पर कई बड़े नेता और क्रिकेट सितारे मौजूद रहे. लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के निमंत्रण पर भारतीय क्रिकेट स्टार विरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह भी पहुंचे.
सीएम सोरेन मुख्य अतिथि के तौर पर हुए शामिल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए. उनके साथ ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडे, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोनगाड़ी, रामचंद्र सिंह, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और अन्य कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे. झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय शाहदेव और सचिव सौरव तिवारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.
आज लोहरदगा में बलदेव साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शामिल हुआ। इस अवसर पर हमारे देश की शान पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह जी से भी मुलाकात हुई।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 13, 2026
टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीतने वाली टीम को बहुत-बहुत बधाई तथा टूर्नामेंट में खेलने वाली सभी टीमों के… pic.twitter.com/sVuG1mZZ28
झारखंड के खेल के क्षेत्र में बना रहा पहचान- सीएम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड आज खेल के क्षेत्र में पहचान बना रहा है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की कप्तान भी झारखंड से हैं और टीम में राज्य के कई खिलाड़ी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि बीएस कॉलेज स्टेडियम में कुछ और विकास कार्य हो जाएं तो यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बन सकता है.
सहवाग ने की स्टेडियम की तारीफ
वीरेंद्र सहवाग ने स्टेडियम की तारीफ करते हुए कहा कि अगर यहां फ्लड लाइट लग जाए तो इसकी खूबसूरती और बढ़ जाएगी. हरभजन सिंह ने भी स्टेडियम के विकास की उम्मीद जताई. झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने आश्वासन दिया कि जमीन मिलने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने में पूरा सहयोग दिया जाएगा. कार्यक्रम में जिला प्रशासन और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें- Jharkhand Govt: अस्पतालों का जीर्णोद्धार करने के लिए हेमंत सरकार का बड़ा कदम, हजारों करोड़ की राशि की स्वीकृत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us